आइए जानते हैं रेलवे में क्यों लिखे जाते हैं टर्मिनल, जंक्शन और सेंट्रल, क्या होता है इनका मतलब....

आइए जानते हैं रेलवे में क्यों लिखे जाते हैं टर्मिनल, जंक्शन और सेंट्रल, क्या होता है इनका मतलब....

इंडियन रेलवे (Indian Railway) एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में रेलवे रनिंग ट्रैक 92,081 किमी में फैला हुआ है जो 66,687 किमी की दूरी तय करता है। इंडियन रेलवे भारत में सार्वजनिक परिवहन का सबसे महत्वपूर्ण साधन है जो आसानी से हर व्यक्ति को उपलब्ध हो जाता है। ट्रेन से यात्रा करते समय रास्ते में कई स्टेशनों को टर्मिनल, जंक्शन और सेंट्रल के नाम से देखा होगा। उदाहरण के लिए आगरा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर ये क्यों लिखे जाते हैं? आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं।

देश में रेलवे स्टेशनों को मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा गया है। इन तीन भागों में टर्मिनल, जंक्शन और सेंट्रल शामिल है। आइए तीनों भागों के विषय में एक-एक कर जान लेते हैं।

1- टर्मिनल

टर्मिनल का मतलब है समाप्त हो जाना यानी जब रेलवे ट्रैक या रास्ता समाप्त हो जाता है, तो वल स्टेशन टर्मिनल के रूप में जाना जाता है। इस स्टेशन से ट्रेन आगे नहीं जाती है यानी ट्रेन केवल एक ही दिशा में स्टेशन में प्रवेश कर सकती है या छोड़ सकती है। छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और लोकमान्य तिलक देश के सबसे बड़े टर्मिनल स्टेशन हैं। टर्मिनल का अन्य उदाहरण बांद्रा टर्मिनल, हावड़ा टर्मिनल, भावनगर टर्मिनल एत्यादि।

2- सेंट्रल स्टेशन

बात अगर सेंट्रल स्टेशन की हो तो यह शहर का महत्वपूर्ण और सबसे व्यस्त स्टेशन होता है। यह अक्सर काफी बड़े होते हैं और इनके कई स्टेशन होते हैं जहां बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। अगर किसी राज्य में कई स्टेशन हैं तो यह जरूरी नहीं कि उस शहर में सेंट्रल स्टेशन भी हो। जैसे भारत की राजधानी दिल्ली में कोई सेंट्रल स्टेशन नहीं है लेकिन इसके स्टेशन सबसे पुराने हो सकते हैं इसलिए इन्हें सेंट्रल स्टेशन का नाम दिया गया है। भारत में कुल 5 सेंट्रल स्टेशन हैं यानी त्रिवेंद्रम सेंट्रल, कानपुर सेंट्रल, मैंगलोर सेंट्रल, मुंबई सेंट्रल और चेन्नई सेंट्रल।

3- जंक्शन

जब एक स्टेशन से कम से कम 3 रूट गुजर रहे हों तो स्टेशन को जंक्शन कहा जाता है। जिसका सीधा मतलब है कि स्टेशन में आने वाली ट्रेनों में कम से कम दो आउटगोइंग ट्रेन लाइनें होनी चाहिए। मथुरा सबसे अधिक रूट वाला जंक्शन है जिसके 7 रूट हैं। अगर अन्य जंक्शन रूटों की बात हो तो सेलम जंक्शन के 6 रूट है, विजयवाड़ा के 5 रूट और बरेली जंक्शन आदि के भी 5 मार्ग रूट हैं। यानी ये सभी स्टेशन जंक्शन कहलाते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram