डार्क चॉकलेट खाने के फायदे जानकर आप भी लगेंगे खाने

डार्क चॉकलेट खाने के फायदे जानकर आप भी लगेंगे खाने

अक्सर आपने घर में बड़े बुजुर्गों से कहते सुना होगा कि ज्यादा चॉकलेट मत खाना दांत खराब हो जाएंगे, कीड़े लग जाएंगे. तो वहीं ये भी सुनने को मिलता है कि ये ज्यादा कड़वी होती है, मुंह का टेस्ट खराब हो जाएगा. 

ज्यादातर ये डार्क चॉकलेट के लिए ही सुनने को मिलता है औऱ बहुत ही कम लोग इसे पसंद करते हैं लेकिन आज हम आपको डार्क चॉकलेट के कुछ फायदे बताने जा रहे हैं कि जिससे सुनकर आप भी खाना शुरु कर देंगे.

डार्क चॉकलेटको रोजाना खाने से दिल की बीमारियां दूर रहती हैं. डार्क चॉकलेट खाने से हॉर्ट अटैक का खतरा भी 50 परसेंट तक कम हो सकता है. इसमें कार्डियो प्रोटेक्टिव गुण पाया जाता है, जो दिल की कई परेशानियों से बचाव करने में मदद करता है.

ये सुनने में बहुत अटपटा लगेगा लेकिन ये सोलह आने सच है. आजकल लो ब्लड प्रेशर की परेशानी बहुत आम बात हो गई है. अगर आपको भी लो ब्लड प्रेशर रहता है तो डेली डार्क चॉकलेट खाएं. ये आपका मूड सही करने में भी मदद करता है. ब्लड शुगर लेवल का बैलेंस रहना बहुत जरूरी है. क्योंकि इसके बढ़ने से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में कोको में बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं. जो ब्लड फ्लो में सुधार कर सकते हैं.

डार्क चॉकलेट में खासतौर पर कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं, जो इंसान के दिमाग को खुश कर देते हैं. इन चॉकलेट में स्पेसिपिख मात्रा में सेरोटोनिन, न्यूरोट्रांसमीटर और ट्रिप्टोफैन होते हैं, जो आपको खुश करते हैं और चॉकलेट खाने के बाद आपके दिमाग को खुश करते हैं. इसलिए, इसे खाने से आपका मूड हैप्पी रहती है और आपका दीमाग भी तेज चलने लगता है.

डार्क चॉकलेट खाने से डिप्रेशन भी दूर होता है. अब आप सोच रहेंगे कि चॉकलेट का डिप्रेशन से क्या लेना देना. तो बता दें, डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव पैदा करने वाले हार्मोन को नियंत्रित करते हैं जिससे तनाव कम होता है. चॉकलेट में सेरोटोनिन पाए जाने के कारण यह दिमाग को तरोताजा रखता है और तनाव व डिप्रेशन को हावी नहीं होने देता. डार्क चॉकलेट में स्ट्रेस को कम करने का विशेष गुण पाया जाता है.

डार्क चॉकलेट ना सिर्फ दिल के लिए ये बॉडी फैट के लिए भी अच्छा होता है. डॉर्क चॉकलेट में कोको पाउडर मिलाया जाता है जो बॉडी फैट को कम करने में मदद करता है. बस, ध्यान इस बात का रहे कि उस डार्क चॉकलेट में कम से कम 60 परसेंट कोको की क्वांटिटी होनी चाहिए. डार्क चॉकलेट खाने से ना सिर्फ फैट को बल्कि कोलैस्ट्रोल को कम करने में भी मदद करता है. क्योंकि डार्क चॉकलेट को खाने से बॉडी में कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम हो जाती है. रीसर्च के मुताबिक, डार्क चॉकलेट कॉलेस्ट्रोल बनाने में भी मदद करता है.

अच्छी क्वालिटी की डार्क चॉकलेट में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, मेग्निशियम, कॉपर, मैग्नीस और कुछ मिनरल्स होते हैं. इसलिए इसे खाने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram