ये है उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के संभावित चेहरे
उत्तर प्रदेश में इन दिनों मंत्रिमंडल के विस्तार पर सबकी निगाहें लगी हुई है हर कोई जानना चाहता है की इस बार मंत्रिमंडल के विस्तार में किसको जगह मिलेगी माना जा रहा है की उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे के ठीक बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है ऐसे में कयास यही लगाए जा रहे है कि इस बार मंरिमण्डल के विस्तार में जातीय समीकरण के हिसाब से मंत्रिपद दिए जा सकते है
माना जा रहा है की मंत्रिमंडल के विस्तार की सभी तैयारी की जा चुकी है सूत्रों जातीय और क्षेत्रीय समीकरण के हिसाब से विधायकों की छटनी भी कर ली गयी है और एक लिस्ट बनाकर केंद्रीय आला कमान के पास भेजी जा चुकी है
मंत्रिमंडल विस्तार के चेहरे कौन कौन हो सकते है
सबसे पहले वेस्ट यूपी के गुर्जर समाज की बात करे तो इसमें सबसे ऊपर नाम मेरठ दक्षिण से विधायक सोमेंद्र तोमर का नाम आ रहा है जबकि इसी बिरादरी से दूसरा नाम गौतमबुद्ध नगर के दादरी से विधायक तेजपाल नागर का है
वंही वेस्ट यूपी से जाट समाज की बात करे तो उनमे सबसे ऊपर गाजियबाद के मोदीनगर से विधायक मंजू सिवास का नाम है जाट समाज से दूसरा नाम बागपत के छपरौली से विधायक सहेंद्रव रमाला हैं
वंही ब्राह्मण समाज को लेकर चल रही सभी पार्टियों में खींचतान के चलते भाजपा भी ब्राह्मणो को खुश करने के लिए भी अभी हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में आए जतिन प्रसाद को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है . इसके लिए उन्हें जल्द ही एमएलसी भी बनाया जाएगा
निषाद समाज से भी इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में जगह दी जायेगी निषाद पार्टी के संजय निषाद को मंत्री बनाया जा सकता है, जबकि इसी समाज से दूसरा नाम गाजीपुर सदर से विधायक संगीता बलवंत बिंद का है.
मंत्री मंडल में अपना दल के अध्यक्ष आशीष पटेल भी मंत्री बनाए जा सकते हैं. वंही गोरखपुर के पिपराइच से विधायक महेंद्र पाल सिंह सेंथवार भी मंत्री बनाए जा सकते हैं.
अदिवासी समाज से अपना दल से उत्तर प्रदेश की छानबे विधानसभा सीट से विधायक राहुल कोल को भी मंत्री बनाया जा सकता है.
आदिवासी समाज से ही अपनी सादगी के लिए चर्चित सोनभद्र के ओबरा से विधायक संजय गोंड का नाम भी सम्भावित मंत्रियों की सूची में है.सोनभद्र ज़िले की महादेवा सीट से विद्यायक रवि सोनकर को मंत्री बनाया जा सकता है. वे अनुसूचित जाति से हैं.
इसी लिस्ट से होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
जितिन प्रसाद- ब्राहम्ण चेहरा
संजय निषाद- निषाद समुदाय
संगीता बलवंत विंद- निषाद समुदाय
सोमेंद्र गुर्जर- गुर्जर समुदाय
तेजपाल नागर- गुर्जर समुदाय
एमपी सेंथवार- पटेल समाज
आशीष पटेल- पटेल समाज
संजय गोंड- गोंड समुदाय
राहुल कौल- ब्राहम्ण चेहरा
मंजू सिवाच- जाट समुदाय
सहेंद्र रमाला- जाट समुदाय
वर्तमान में योगी मंत्रिमंडल
फिलहाल योगी मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री हैं. यानी मंत्रियों की संख्या कुल 54 है. नियमों के मुताबिक, अभी 6 मंत्री पद खाली हैं. ऐसे में योगी जल्द से जल्द मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे. इसमें ओबीसी, ब्राह्रण के साथ ही अन्य जातियों को साधने की कोशिश हो सकती है.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review