अगर आप भी पार्टनर की फिजूलखर्ची के नेचर से है परेशान, सिर्फ फॉलो करें ये TIPS...

अगर आप भी पार्टनर की फिजूलखर्ची के नेचर से है परेशान, सिर्फ फॉलो करें ये TIPS...

आपने अक्सर सोशल मीडिया पर खर्चीली वाइफ और गर्ल फ्रेंड्स को लेकर बहुत सी मीम्स देखी होंगी। लोगों का मानना होता है कि लड़कियां लड़कों के मुकाबले ज्यादा खर्चीली होती हैं।

हालांकि, इस बात को हम ऐसे कह सकते हैं कि बहुत सी महिलाओं और लड़कियों को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है। हालांकि सभी लड़कियां एक जैसी नहीं होती हैं। अगर आप बचत करने में भरोसा रखते हैं, तो आप भी ऐसी ही पार्टनर चाहते होंगे। अगर आपकी पार्टनर खर्चीली है, तो भी लड़ने की जरूरत नहीं है।

आपको केवल पार्टनर को हैंडल करना आना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह अपने पार्टनर की ज्यादा खर्च करने की आदत को नियंत्रित कर सकते हैं।

इस तरह पार्टनर को करें हैंडल

बजट उनके साथ ही बनाएं : अगर आपके पार्टनर ज्यादा खर्च करने वाले हैं, तो आपको अपने घर का बजट बनाते समय उन्हें भी साथ बैठाना चाहिए। पार्टनर के साथ मिलकर बजट बनाने से उन्हें घर के खर्चों के बारे में आइडिया होगा।

इस वजह से वह फिजूलखर्ची करने से पहले कई बार सोचेंगे। इतना ही नहीं ऐसा करने से आपके पार्टनर फालतू चीजों में पैसे बर्बाद करने की जगह पैसे बचाने की कोशिश करेंगे।

पार्टनर से बातचीत करें : कई बार ऐसा होता है कि आपके पार्टनर ज्यादा खर्चा कर देते हैं, जिसके बाद आप उनसे हिसाब मांगते हैं। और वह गुस्सा हो जाते हैं।

इस सिचुएशन में आपको अपने पार्टनर पर गुस्सा नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें प्यार से बैठकर समझाएं। उन्हें पैसे की अहमियत और सेविंग के फायदे बताने चाहिए। ऐसा करने से आपके पार्टनर फालतू खर्चे करना कम कर सकते हैं।

पार्टनर के साथ शॉपिंग करने जाएं : पार्टनर की फिजूलखर्ची की आदत को रोकने के लिए आप मार्केट जाने से पहले घर शॉपिंग लिस्ट बना लें। इस तरह आप बस जरूरत की चीजें ही खरीदेंगे और आपके पैसे की भी बचत होगी।

इस तरकीब से आपके पार्टनर को बुरा भी नहीं लगेगा, वहीं साथ में शॉपिग जाने से आप उन्हें कुछ भी गैरजरूरी चीज खरीदने से रोक सकते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram