CM Yogi के जनता दरबार में नहीं हुई सुनवाई, युवक ने खाया ज़हर हालत गंभीर

CM Yogi के जनता दरबार में नहीं हुई सुनवाई, युवक ने खाया ज़हर हालत गंभीर

लखनऊ । यूपी में CM Yogi आवास के बाहर युवक ने खाया जहर खा कर अपनी जान लेने की कोशिश की उस युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है सीएम हॉउस के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मैनपुरी जिले के विमलेश कुमार के रूप में पहचाने जाने वाले युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है।


शुरूआती खबरों के मुताबिक, कुमार CM Yogi के जनता दरबार में आया था, लेकिन उसे अंदर नहीं जाने दिया गया था। युवक ने कहा कि मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के एक नेता द्वारा उनकी जमीन हड़पकर बेच दी गई और स्थानीय अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।


इससे पहले, उन्होंने मुख्यमंत्री CM Yogi से मिलने और अपनी समस्या से अवगत कराने के लिए दो बार कोशिश की थी, लेकिन उसे CM Yogi से मिलने नहीं दिया गया था। युवक ने कहा, "सुरक्षाकर्मियों ने मुझे आवेदन जमा करने और जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई की जाएगी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।"

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram