उत्तर प्रदेश: आजम खान, अब्दुल्ला आजम, अदिति सिंह, शुरुआती रुझानों में आगे…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 7 चरणों में वोटिंग हुई. अब राजनीतिक दलों के साथ ही आम लोगों को भी जनता-जनार्दन के फैसले का इंतजार है. प्रदेश के दर्जनों मतदान केंद्र पर गुरुवार सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इस बार का चुनाव कई मायने में अलग रहा है. कई गठबंधन टूटे तो कई नए चुनावी गठजोड़ भी बने.
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. इस बार समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोकदल के साथ ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी है. वहीं, मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) भी इस बार अकेले ही चुनाव लड़ा है. आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के चुनाव मैदान में उतरने से दलित वोट को लेकर भी नया समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है. इसे अलावा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी इस बार कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. ओवैसी की पार्टी ने खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाली सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं.
बता दें कि आखिरी चुनाव के बाद देर शाम को एग्जिट पोल के नतीजे आए थे. तकरीबन सभी सर्वे एजेंसियों और मीडिया संस्थानों ने BJP द्वारा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने की संभावना जताई है. समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस आदि एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए अपनी तरफ से अलग-अलग दावे किए हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के लिए 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक 7 चरणों में चुनाव हुए थे. 18वीं विधानसभा के लिए चुनाव 10 फरवरी से चुनाव शुरू हुआ था और 7 मार्च को अंतिम चरण के लिए वोट डाले गए थे.
साल 2017 की तरह इस बार का चुनाव भी 7 चरणों में संपन्न हुआ. पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 300 से ज्यादा विधानसभा की सीट पर जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था. अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी गठबंधन को 54 सीटें और बहुजन समाज पार्टी को 19 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें हैं. देश की चुनावी राजनीति में ऐसा कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है. इसका मतलब यह है कि जिसने उत्तर प्रदेश का चुनाव जीता, उसी के लोकसभा चुनाव में जीतने की प्रबल संभावना होती है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटैं हैं.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review