ये आटा है शरीर के लिए रामबाण, जानिए किन बीमारियों को करता हैं छूमंतर
आपने अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए कई प्रकार की चीजों का आटा प्रयोग किया होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीज के आटे के बारे मे बताते है,जिसके सेवन से हार्ट को स्वस्थ और डायबिटीज कंट्रोल आदि बीमारियों को कंट्रोल रखता हैं।
बादाम हालांकि एक तरह का ड्राई फ्रूट है, लेकिन इसका आटा बनाया जाता है। आपने बादाम को भिगोकर और भूनकर तो कई बार खाया होगा, लेकिन इसके आटे से भी कई चीजें बनाकर खायी जा सकती हैं।बा दाम प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड्स से भरपूर होती है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
हड्डियां बनाए मजबूत
बादाम के आटे में कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। बादाम के आटे से पीठ और जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स मौजूद होते हैं। ये गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करते हैं। बादाम के आटे से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा दूर हो जाता है। ये हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का जोखिम कम करता है।
डायबिटीज कंट्रोल करता हैं
बादाम में मैग्नीशियम और फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। मैग्नीशियम इंसुलिन को बढ़ाता है और शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे खाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
पाचन के लिए फायदेमंद
बादाम का आटा फाइबर से भरपूर होता है। ये पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे गैस और कब्ज जैसी दिक्कतों से छुटकारा मिल जाात है। हालांकि अगर आप बादाम का आटा खाते हैं तो भरपूर मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है।
एनर्जी से भरपूर
बादाम का आटा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। से खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। ये शरीर को मजबूती देता है। थकान और कमजोरी को दूर कर देता है। बादाम का आटा मसल्स को भी मजबूत बनाता है। अगर आप हैवी वर्क आउट करते हैं तो बादाम का आटा खाना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review