Love marriage के साइड इफेक्ट , डीजे ऑपरेटर की लव मैरिज का दुश्मन बना बना बीवी का परिवार 

Love marriage के साइड इफेक्ट , डीजे ऑपरेटर की लव मैरिज का दुश्मन बना बना बीवी का परिवार 

मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक डीजे ऑपरेटर को ऋषिकेश निवासी युवती से लव मैरिज करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि अब युवती के परिजन दंपति की जान के दुश्मन बन गए हैं। ऑनर किलिंग की आशंका से डरे दंपति मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई।

हस्तिनापुर क्षेत्र का रहने वाला संगम अपनी पत्नी पिंकी के साथ मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। जनसुनवाई कर रही सीओ सुचिता सिंह के सामने गुहार लगाते हुए संगम ने बताया कि वह डीजे ऑपरेटर का काम करता है। संगम के मुताबिक कुछ महीनों पहले वह ऋषिकेश में डीजे बजाने गया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पिंकी से हुई और वह उसके साथ दिल लगा बैठा। दोनों के बीच मौहब्बत परवान चढ़ी तो बीती 28 दिसंबर को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। आरोप है कि इसके बाद पिंकी के परिवार वाले दंपति की जान के दुश्मन बन गए हैं और दोनों की हत्या की धमकी दे रहे हैं। ऑनर किलिंग की आशंका से दहशत में आए दंपति ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। जिस पर सीओ सुचिता सिंह ने हस्तिनापुर पुलिस को दंपति की सुरक्षा के आदेश दिए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram