450 छक्के लगाने वाले रोहितशर्मा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को छोड़ा पीछे।

450 छक्के लगाने वाले रोहितशर्मा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को छोड़ा पीछे।

नई दिल्ली : टीम इंडिया के टी20 कप्तान रोहित ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर एडम मिल्ने की बॉलिंग पर पुल शॉट खेलकर जैसे ही मैच का पहला छक्का लगाया, वैसे ही एक खास मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया ,रोहित शर्मा ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 36
गेंद पर 55 रनों की पारी खेली और इस दौरान पांच छक्के ठोके,
इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे तेज 450 छक्के लगाने के मामले में रोहित ने अफरीदी को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने 404वीं पारी में यह कारनामा किया, जबकि अफरीदी ने 487 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। इंटरनैशनल क्रिकेट में 450+ छक्के लगाने के मामले में रोहित इकलौते भारतीय हैं।

ओवरऑल बात करें, तो उनसे आगे क्रिस गेल और अफरीदी ही हैं। गेल के खाते में 553 इंटरनैशनल छक्के हैं, जबकि अफरीदी ने कुल 476 छक्के लगाए हैं। रोहित की बात करें तो अब उनके खाते में कुल 454 इंटरनैशनल छक्के दर्ज हो गए हैं। रोहित ने 43 टेस्ट मैचों में 63, 227 वनडे इंटरनैशनल मैचों में 244 और 118 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 147 छक्के लगाए हैं। रोहित ने दूसरे टी20 इंटरनैशनल मैच में मिल्ने की गेंद पर दो जबकि मिचेल सैंटनर की गेंद पर तीन छक्के लगाए। रोहित जिस तरह से खेल रहे हैं, ऐसा लगता है कि वह आने वाले समय में जल्द ही सबसे ज्यादा इंटरनैशनल छक्कों के मामले में अफरीदी को पीछे भी छोड़ सकते हैं।

सबसे ज्यादा टी20 इंटरनैशनल छक्कों की बात करें तो इस मामले में रोहित दूसरे नंबर पर हैं। रोहित से आगे न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल हैं। गप्टिल ने 111 मैचों में कुल 161 छक्के लगाए हैं, जबकि रोहित ने 118 मैचों में 147 छक्के जड़े हैं। टी20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में तीसरे नंबर पर गेल हैं, जिन्होंने 124 छक्के लगाए हैं। रोहित अगर इस सीरीज के आखिरी मैच में खेलते हैं और तीन छक्के लगा लेते हैं, तो भारत की ओर से 150 टी20 इंटरनैशनस छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram