यूपीः जानिए कैसे गायब हो गए आगरा की जेल से 51 कैदी…!

यूपीः जानिए कैसे गायब हो गए आगरा की जेल से 51 कैदी…!

आगरा: यूपी के आगरा में कोरोना काल में जिला जेल से बंदियों को पैरोल मिली थी। रिहा होने के बाद बंदी घर चले गए। इसमें सात साल से कम सजा और आजीवन कारावास के बंदी शामिल थे। पैरोल अवधि समाप्त हो गई। मगर, 51 बंदी जेल में वापस नहीं आए। यह लापता हो गए हैं। अधीक्षक ने एसएसपी को पत्र लिखकर बंदियों को दाखिल कराने को कहा है।

कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद मार्च 2020 में शासन ने सात साल और उससे कम सजा वाले बंदियों को पैरोल देने का फैसला किया था। इसके तहत अप्रैल 2020 में जिला जेल से दो बार में 114 बंदियों को पैरोल दी गई। इनकी पैरोल अवधि 13 और 23 नवंबर 2020 को समाप्त हुई थी। वहीं वर्ष 2021 में भी पैरोल पर बंदियों को रिहा किया गया।

जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि 51 बंदी पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी नहीं आए हैं। इनमें 48 बंदी सात साल से कम सजा वाले और तीन बंदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। यह सभी वर्ष 2020 और 2021 में पैरोल पर गए थे। बंदियों के जेल में नहीं दाखिल होने पर एसएसपी को पत्र लिखा गया है। उन्हें जेल में दाखिल कराने के लिए कहा गया है। जेल प्रशासन के मुताबिक, पैरोल देने से पहले बंदियों का आचरण देखा जाता है। इसकी रिपोर्ट बनाकर दी जाती है। इसके बाद पैरोल मिलती है। अब बंदी लौटकर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में उनका आचरण खराब दर्ज किया जाएगा। ऐसे बंदियों को पुलिस गिरफ्तार करके जेल में दाखिल करेगी। उन्हें फिर से पैरोल मिलना मुश्किल हो जाएगा।

जेल प्रशासन को कुछ बंदियों के बारे में पता चला है कि पैरोल मिलने के बाद वो घर गए थे। पैरोल अवधि समाप्त होने से कुछ दिन पहले ही घर छोड़कर चले गए। अब वह कहां रह रहे हैं। इस बारे में परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं। वह रिश्तेदारों के संपर्क में भी नहीं हैं।

सेंट्रल जेल के तीन कैदी नहीं लौटे

पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी जेल में नहीं आने वाले बंदियों की तलाश की जा रही है। संबंधित जिले के एसएसपी को पत्र लिखा गया है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके लाएगी। सेंट्रल जेल से 78 बंदियों को पैरोल दी गई थी। इनमें से 75 आ चुके हैं। तीन नहीं आए। उनके बीमार होने की सूचना जेल प्रशासन को मिली है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram