तब्बू और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘Kuttey‘ पोस्टर हुआ रिलीज, हर किरदार का दिखा दमदार रोल

तब्बू और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘Kuttey‘ पोस्टर हुआ रिलीज, हर किरदार का दिखा दमदार रोल

अर्जुन कपूर और तब्बू की फिल्म ‘कुत्ते’ का मोशन पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। पोस्टर देखने के बाद लोगों में इस फिल्म का क्रेज बढ़ता नजर आ रहा है।

Kuttey Motion poster Out: अर्जुन कपूर और तब्बू स्टारर फिल्म ‘कुत्ते' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के मोशन पोस्टर में सभी कलाकारों का दमदार लुक देख कर इस फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है। इस मोशन पोस्टर में फिल्म से जुड़े किरदारों के डायलॉग भी शामिल किए गए हैं। इसे देखकर लगता है कि फिल्म थिएटर में दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। ‘कुत्ते' के इस पोस्टर को तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

इस फिल्म के मोशन पोस्टर की शुरुआत होती है अर्जुन कपूर के एक डायलॉग के साथ, जिसमें वो कहते हैं, गोली अपने सिर में मार दे, मैटर खत्म। इसके बाद तब्बू का डायलॉग आता है, जिसमें वो कहती है- शेर अगर भूखा हो तो जहर खा लेगा। जिसके बाद नसीरूद्दीन कहते हैं- मुंह मांगा दाम दूंगा उसे उड़ाने का। कोंकणा सेन शर्मा कहती हैं- बकरी हम, कुत्ता तू और शेर तेरा मालिक। कुमुद मिश्रा का डायलॉग है- फाफड़ा, उंदियू, ढ़ोकला खिला कर ऑयल एंड नैचुरल गैस मंत्रालय खोला दिया इसने पेट में, इसे तो मैं ही उड़ाऊंगा। 

फिल्म को 13 जनवरी को रिलीज होगी। इसे लेकर दर्शकों में एक अलग ही उम्मीद नजर आ रही है। इस फिल्म में कई बेहतरीन सितारे हैं, जिनमें अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरूद्दीन शाह, कोंकणा से शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज मुख्य भूमिका में हैं। ये एक एक्शन बेस्ट फिल्म है जिसे लव रंजन ने लिखा है। फिल्म को विशाल और उनके बेटे आसमान भारद्वाज साथ में डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने विशाल भारद्वाज को कई फिल्मों में असिस्ट किया है, जिनमें सात खून माफ, मटरू की बिजली का मन डोला और पटाखा शामिल हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram