कौन है ये Sameer Wankhede ? जिनके पीछे महाराष्ट्र पुलिस ने लगा रखे हैं अपने जासूस

कौन है ये Sameer Wankhede ?  जिनके पीछे महाराष्ट्र पुलिस ने लगा रखे हैं अपने जासूस

मुंबई: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस ने महाराष्ट्र की सियासत का पारा चढ़ा दिया है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक एनसीबी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर चुके हैंअब एनसीबी शिकायत लेकर मुंबई पुलिस के पहुंची है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों ने मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। उनसे शिकायत की कि पिछले कुछ दिनों में मुंबई पुलिस के अधिकारी उनका पीछा कर रहे हैं।


नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्‍टर समीर वानखेड़े Sameer Wankhede ने महाराष्‍ट्र पुलिस से शिकायत की है कि उनकी गतिविधियों को ट्रैक किया जा रहा है। समीर वानखेड़े ने दो पुलिसकर्मियों पर पीछा करने का आरोप लगाया है।वानखेड़े ने कहा कि उन्‍होंने सादी वर्दी में कई ऐसे लोगों को देखा जो उनका पीछा कर रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने महाराष्ट्र के डीजीपी से की है।


बताया जा रहा है कि ओशिवारा पुलिस ने सेमेट्री (श्मशान स्थल) पर जाकर समीर वानखेड़े Sameer Wankhede की सीसीटीवी फुटेज ली। समीर वानखेड़े की मां का देहांत 2015 में हो गया था और तब से वह हर रोज सेमेट्री पर जाते हैं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को एनसीबी को सौंपा है।


बता दें कि हाई प्रोफाइल क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले की जांच समीर वानखेड़े Sameer Wankhede और उनकी टीम कर रही है। 2 अक्टूबर को एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एजेंसी की एक टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा था। एजेंसी ने दावा किया कि छापेमारी में ड्रग्स जब्त किया गया है। इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


इस छापेमारी के बाद महाराष्ट्र सरकार में शामिल शरद पवार की पार्टी एनसीपी ने एनसीबी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने दावा किया था कि छापा फर्जी था और इसमें बीजेपी के नेता समेत कई बाहरी लोग संलिप्त थे। नवाब मलिक एनसीबी की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर चुके हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram