गौतमबुद्ध नगर के 10 बड़े नेता हुए साइकिल पर सवार ,उड़ने लगी सपा की साइकिल
लखनऊ: समाजवादी पार्टी र्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने जिले के 10 कद्दावर नेताओं ने सपा की सदस्यता ली।
इनमें भाजयुमो के गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष व कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल शर्मा, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य संजय भाटी, बार एसोसिएशन न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी, दादरी नगरपालिका के पहले चेयरमैन पंडित घनश्याम दास के प्रपौत्र पूर्व सभासद व कवि सुधीर वत्स आदि शामिल है।
सपा के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के आह्वान पर जिले के दस से अधिक सामाजिक लोग शनिवार को लखनऊ में जाकर साइकिल पर सवार हो गए। इससे जिले में पार्टी को और मजबूती मिली है। जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान ने बताया कि सेन समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष बबलू सेन, दादरी के पूर्व सभासद सुधीर वत्स, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा व पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर अतुल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन प्रमेंद्र भाटी, अक्षय भाटी, नीरज भाटी, अनिल भाटी, प्रिंस नागर, सोनू सेन ठाकुर व अन्य लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ली। हाल ही में बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ली थी।
अपने कार्यकाल में पार्टी ने प्रदेश के साथ ही गौतमबुद्ध नगर में भी तेजी से विकास किए थे। इसी का परिणाम है कि लोग तेजी से पार्टी से जुड़ रहे हैं। राजकुमार भाटी ने कहा कि अन्य दलों को छोड़कर लोग सपा की सदस्यता ले रहे हैं। सभी की मदद से अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पार्टी की सरकार बनेगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review