यूपी चुनाव: 3 बजे तक 46.28 प्रतिशत मतदान, यहां पड़ रहे जमकर वोट

यूपी चुनाव: 3 बजे तक 46.28 प्रतिशत मतदान, यहां पड़ रहे जमकर वोट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है। सुबह पोलिंग पार्टियों ने माक पोल से पहले ईवीएम को परखा, उसके बाद मतदाता को पोलिंग बूथ में प्रवेश मिला। इस चरण में मैदान में उतरे 693 प्रत्याशियों में 90 महिलाएं हैं। पांचवें चरण में 2.25 मतदाताओं में 1.20 करोड़ पुरुष, 1.05 करोड़ महिला और 1727 तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान में 12 जिलों के 61 विधानसभा क्षेत्र में आठ घंटे यानी सात से 3 बजे के बीच में 46.28 प्रतिशत मतदान हो गया। इस दौरान चित्रकूट में सर्वाधिक 51.65 प्रतिशत मतदान हो गया था, जबकि सबसे कम वोट 42.62 प्रतिशत वोट प्रयागराज में पड़े थे। तीन बजे तक अमेठी में 46.42, अयोध्या में 50.66, बहराइच में 48.75, बाराबंकी में 45.53, चित्रकूट में 51.56, गोंडा में 46.62, कौशांबी में 48.66, प्रतापगढ़ में 44.29, प्रयागराज में 42.62, रायबरेली में 46.86, श्रावस्ती में 49.40 तथा सुलतानपुर में 46.43 प्रतिशत मतदान हो गया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram