अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु को सेंसर बोर्ड से मिला U/A सर्टिफिकेट, करने पड़े बड़े बदलाव
अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की फिल्म रामसेतु(Ram setu) को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है। सेंसर बोर्ड से इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिल गया है। हालाकि दीवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने कुछ बड़े बदलाव भी किए हैं जिसके बाद इसे यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया गया। फिल्म का टीजर दस दिन पहले ही लॉन्च कर दिया गया था। अब 25 अक्टूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले इस फिल्म का एंथम भी रिलीज किया गया है जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। रामसेतु फिल्म में सेंसर बोर्ड ने कुछ बदलाव किए हैं। फिल्म से कोई सीन नहीं हटाया गया है, लेकिन इसके कुछ डायलॉग्स थे जिनमें कुछ छोटे मोटे बदलाव किए गए हैं। मसलन, फिल्म में जहां 'राम' शब्द का इस्तेमाल किया गया है, वहां पर सेंसर बोर्ड ने 'श्रीराम' शब्द इस्तेमाल करने को कहा है। ऐसा ही एक शब्द 'बुद्ध' है, जिसे सेंसर बोर्ड ने 'भगवान बुद्ध' करने को कहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ ऐसे वाक्य थे, जिनसे सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी। इसमें एक वाक्य था 'श्री राम कौन से इंजीनियरिंग कॉलेज गए थे?' इसे बदल कर अब 'ये सब कौन से इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाया जाता है?' कर दिया गया है। वहीं, फिल्म के एक सीन में फायरिंग दिखाई गई है जहां पर 'जय श्रीराम' के नारे लगाए जाते हैं उन नारे को हटाने का फैसला किया गया है। रामसेतु फिल्म की रिलीज डेट 25 अक्टूबर निर्धारित है। फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। उससे पहले फैन्स के लिए एक और तोहफा अक्षय कुमार ने दिया है। फिल्म का एंथम सॉन्ग आज ही कुछ ही घंटे पहले रिलीज कर दिया गया है। जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस गाने के लिरिक्स श्रीराम की छवि को दर्शाते सुनाई देते हैं। एंथम सॉन्ग रिलीज के बाद फैन्स के लिए इंतजार करना और मुश्किल हो गया है। गाने को विक्रम मोंट्रोस ने गाया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review