मेरठ विकास प्राधिकरण की अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई : मवाना क्षेत्र में छह स्थानों को किया गया सील
मेरठ: मेरठ विकास प्राधिकरण ने मवाना थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। अधिकारियों ने उपाध्यक्ष द्वारा दिए गए निर्देश के तहत अवैध निर्माण गतिविधियों को रोकने के लिए छह स्थानों पर हो रहे निर्माण कार्यों को सील कर दिया।
प्राधिकरण ने बताया कि ये कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा 28क(1) के तहत की गई है। कार्रवाई के तहत अनस पुत्र जाकिर द्वारा हस्तिनापुर रोड पर समर कन्फैक्शनरी के सामने 400 वर्गगज में किये गए कॉलम निर्माण से लेकर अमित गुप्ता द्वारा लगभग 10,000 वर्गमीटर जगह में अवैध कालोनी विकास और दुकानों तक शामिल हैं।
अनस पुत्र जाकिर - 400 वर्गगज में 28 कॉलम निर्माण।
जाहिद - 800 वर्गगज में 60 कॉलम निर्माण।
साजिद पुत्र साबिर - 700 वर्गगज में अवैध निर्माण।
आकाश धामा - 800 वर्गगज में दुकानें व कॉलम।
पराग गुप्ता - 500 वर्ग मीटर में व्यवसायिक निर्माण।
अमित गुप्ता - 10,000 वर्गमीटर में कालोनी विकास, दुकानें और सड़क निर्माण।
जोन-डी के जोनल अधिकारी और प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंच कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
मेरठ विकास प्राधिकरण ने कहा है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और भविष्य में भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
नगरवासियों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी अवैध निर्माण की जानकारी संबंधित विभाग को दें ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन द्वारा अवैध निर्माणों पर रोक लगाने और शहर के नियोजन के लिए एक बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review