यूपी: पैट्रोल पंप के बाद अब शहजिल के ईंट भट्टे की ओर घूमा योगी सरकार का बुलडोजर

यूपी: पैट्रोल पंप के बाद अब शहजिल के ईंट भट्टे की ओर घूमा योगी सरकार का बुलडोजर

बरेली: दो अप्रैल को मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले सपा विधायक शहजिल इस्लाम की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वह बरेली के भोजीपुरा विधानसभा सीट से जीते थे। मुख्यमंत्री के खिलाफ इस टिप्पणी के बाद सात अप्रैल को BDA के बुलेडोजर ने बरेली-रामपुर हाईवे स्थित सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा में विधायक का अवैध पेट्रोल पंप बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। अब उनकी करोड़ों की संपत्ति पर फिर बुलडोजर चलने की तैयारी है। बरेली विकास प्राधिकरण ने विधायक की अब करोड़ों की संपत्ति, जिसमें दो दर्जन दुकान, बारात घर, ईंट भठ्ठा को चिह्नित किया और अवैध घोषित कर नोटिस जारी कर दिया।

BDA के अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित ने बताया कि सपा विधायक शहजिल इस्लाम की सभी संपत्तियों के खिलाफ जांच की जा रही है। इस दौरान पता चला कि विधायक की बारादरी थाना क्षेत्र में शहदाना चौराहे पर बनी दो दर्जन दुकानें, इसी थाना क्षेत्र में स्थित एक बारात घर, रामपुर रोड पर स्थित एक ईंट भठ्‌ठा एवं एक फार्म हाउस भी BDA की अनुमति के बिना बनाया गया है।

इतना ही कुछ संपत्ति वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई है। उनकी इन करोड़ों की संपत्ति बिना BDA के अनुमति के और नक्शा पास किए बिना बनाई गई है। इसलिए इन सभी को नोटिस दिया गया है। इस दौरान ईंट भठ्‌ठे की जो रिपोर्ट में मिली है, वह पूरी तरह से अवैध रूप से बनाया गया है। ईंट भठ्‌ठे पर बुलडोजर चलाने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

बता दें कि दो अप्रैल को बारादरी थाना क्षेत्र में सपा के भोजीपुरा और बहेड़ी सीट पर जीत दर्ज करने की खुशी में सम्मान समारोह आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद थे। उसी दौरान सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा कि हमारी बंदूक से धुंआ नहीं, गोली निकलेगी। उस दौरान तो मौजूद सपा नेताओं ने विधायक के इस दमखम को लेकर जमकर सराहना की। हालांकि, जैसे ही सात अप्रैल का BDA के बुलडोजर ने उनके पेट्रोल पंप को अवैध बताकर जमींदोज किया, विधायक के अपनों ने ही साथ छोड़ दिया। इस पूरे बयान और कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया। न तो विधायक शहजिल इस्लाम कुछ बोले और न ही उनकी पार्टी के नेता।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram