दो जेसीबी, तीन कॉन्क्रीट मिक्सर मशीन, 50 से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रॉलियों और 400 से ज्यादा लोगों से बन रहा मंदिर का प्रसाद...

दो जेसीबी, तीन कॉन्क्रीट मिक्सर मशीन, 50 से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रॉलियों और 400 से ज्यादा लोगों से बन रहा मंदिर का प्रसाद...

दो जेसीबी मशीन, तीन कॉन्क्रीट मिक्सर मशीन, 50 से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रॉलियों में लोड माल और काम में जुटे करीब 400 लोग। यहां सड़क निर्माण का काम नहीं चल रहा है। ये तमाम इंतजाम खाना बनाने के लिए किए गए हैं। जी हां! मध्यप्रदेश के भिंड जिले के खनेता गांव में 30 जनवरी से सनातन धर्म महासम्मेलन शुरू हुआ है। जहां 8 दिन में करीब 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। कथा के दूसरे दिन मंगलवार को यहां 70 हजार लोग पहुंचे। सबके भोजन का इंतजाम करना जब इंसानों के बस के बाहर की बात लगी तो आयोजकों को मशीनों का सहारा लेना पड़ा।

भिंड जिले के गोहद में खनेता के श्री रघुनाथ मंदिर विजय राम धाम में चल रहे सनातन धर्म सम्मेलन कथा का आयोजन 6 फरवरी तक चलेगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी-बड़ी ईंट की भट्टियों पर कड़ाही में खीर और सब्जियां बनाई जा रही हैं, जिन्हें जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली में डाला गया। इसके बाद ये प्रसादी श्रद्धालुओं तक पहुंचाई गई। खाना बनाने के पंडाल में कॉन्क्रीट मिक्सर मशीन भी लगाई गई है, जिसमें पूड़ी का आटा गूंथा गया। प्रसादी के लिए बड़ी संख्या में लड्डू भी बनाए गए हैं।

मंगलवार को यहां श्रद्धालुओं के लिए 100 किलो खीर, 100 किलो आलू की सब्जी, 50 किलो पुआ और पूड़ी बनाई गई है। भंडारे का आयोजन मंदिर प्रबंधन की ओर से किया जा

8 दिन में 10 लाख श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था

सनातन धर्म महासम्मेलन कथा प्रवचन का शुभारंभ रविवार को कलश और शोभायात्रा के साथ हुआ। भंडारे की व्यवस्था गांव के रहने वाले रूप सिंह उर्फ रूपा नरवरिया देख रहे हैं। वे बताते हैं कि ढाई सौ हलवाई रविवार तक आ गए थे, 50 और आएंगे। कुल 400 हलवाइयों की व्यवस्था की गई है। 40 भट्टियों पर सूखी और जलाऊ लकड़ी से भंडारे की व्यवस्था प्रतिदिन की जा रही है। मसाला पीसने और आटा गूंथने के लिए मशीन लगाई है। 8 दिन में 10 लाख श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था है।

पूरा कार्यक्रम 100 बीघा से अधिक जमीन में कराया जा रहा है। यहां 100 कमरे कुंभ की तर्ज पर बनाए गए हैं। भोजन प्रसादी की व्यवस्था के लिए 7 सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में 100 से 200 सेवक कार्य में जुटे हैं। 9 मंजिला विशाल 108 कुंडीय हवन यज्ञ शाला का निर्माण राजस्थान के कुशल कारीगरों से कराया गया है। गोहद एसडीएम शुभम शर्मा ने बताया कि भीड़ को देखते हुए अलग-अलग जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

स्वामी श्रवणानंद महाराज के हुए प्रवचन

मंदिर में श्रीराम महायज्ञ शतचंडी यज्ञ और 108 कुंडों पर वैदिक मंत्रों के साथ भागवत पाठ कराया जा रहा है। श्रीमद् व्यास गद्दी से कथावाचक स्वामी श्रवणानंद महाराज के प्रवचन हुए। मां कनकेश्वरी जी भी आयोजन में शामिल हुईं। दूर-दूर से श्रद्धालु इस सम्मेलन में पहुंच रहे हैं। प्रशासन भी यहां व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram