दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से आ रही स्कूल बस से टीयूवी कार की जबरदस्त टक्कर, 6 की मौत

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से आ रही स्कूल बस से टीयूवी कार की जबरदस्त टक्कर, 6 की मौत

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में गलत दिशा में चल रही स्कूल बस की  जबरदस्त टक्कर से टीयूवी कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार कार मेरठ से दिल्ली की तरफ जा रही थी और आरोपित बस चालक गाजीपुर में सीएनजी भरवाने के बाद गलत दिशा से क्रासिंग रिपब्लिक की ओर लौट रहा था। बस खाली थी और चालक धर्मेंद्र के नशे में होने की भी बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपित चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों में इंचौली (मेरठ) के नरेंद्र, अबिता, हिमांशु, दीपांशु, वंशिका व एक अन्य शामिल हैं। सभी खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के बाल भारती पब्लिक स्कूल की बस के चालक ने दिल्ली से डीएमई पर प्रवेश किया और आठ किलोमीटर तक गलत‌ दिशा में बस को दौड़ाता रहा । सुबह के समय पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आठ किलोमीटर के दायरे में कहीं भी बस को नहीं रोका गया।

हादसा इतना भीषण हुआ कि कार का काट-काटकर शव निकालने पड़े। एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। बस चालक की गलती से हादसा हुआ है।बस ड्राइवर को पकड़ लिया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram