ममता की छाँव में आए लिएंडर पेस ,थामा बड़ी बहन का हाथ।
भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेसऔरअभिनेत्री और पूर्व कांग्रेस नेता नफीसा अली टीएमसी में शामिल हुए हैं ।इस दौरान लिएंडर पेस ने कहा, जब मैं 14 साल का था, ममता स्पोर्ट्स मिनिस्टर थीं और उसने मुझे मेरे सपने को हासिल करने में सक्षम बनाया. अब मैं सन्यास ले चुका हूं. मैं ममता के मार्गदर्शन में आया हूं, ताकि जहां का मैं हूं, वहां के लोगों के लिए कुछ कर सकूं. ममता से मेरा करियर प्रभावित रहा है.
ममता ने कहा- पेस छोटे भाई की तरह
इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि लिएंडर पेस टीएमसी में शामिल हो गए हैं. ममता ने कहा, वे मेरे छोटे भाई की तरह हैं. ममता ने कहा, मैं उन्हें जब से जानती हूं, जब मैं यूथ मिनिस्टर थी और वे काफी युवा थे. टीएमसी ने ट्वीट कर कहा, हम यह जानकारी देकर खुशी हैं कि लिएंडर पेस ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए. हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि इस देश में हर एक व्यक्ति लोकतंत्र की सुबह को देखे जिसका हम 2014 से इंतजार कर रहे हैं.
नफीसा अली भी हुईं शामिल
ममता बनर्जी तीन दिन के गोवा दौरे पर हैं. यहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले ममता बनर्जी ने गोवा का रुख किया है. टीएमसी भाजपा को गोवा से बाहर का रास्ता दिखाने की कोशिश में जुटी है. ऐसे में ममता बनर्जी चर्चित चेहरों को पार्टी से जोड़ने की कवायत में लगी हैं.
इससे पहले ममता की मौजूदगी में अभिनेत्री और पूर्व कांग्रेस नेता नफीसा अली टीएमसी में शामिल हो गईं. नफीसा अली 2009 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं. वे इससे पहले सपा के टिकट पर लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं.
पेस ने 1996 के एटलांटा ओलंपिक में पुरुष एकल में कांस्य पदक जीता था. वह सात बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले और एकमात्र भारतीय हैं
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review