Tunisha sharma: आत्महत्या करने के पहले इंस्टा में किया था ये पोस्ट, देंखे...
Tunisha sharma: शनिवार 24 दिसंबर को तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने टीवी सीरियल ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल' के शूटिंग सेट पर ही मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। खबरों की मानें तो शूटिंग के दौरान वह वॉशरूम गईं और काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। जिसके बाद उन्हें सीरियल के मेल लीड एक्टर शीजन खान के मेकअप रूम से दरवाजा तोड़कर निकाला गया। तुनिषा को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हैरानी की बात ये है की उन्होंने मरने से कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसे देखकर अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता था की वो सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठा सकती हैं।
तुनिषा ने सुसाइड से पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। वहीं उन्होंने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘जिन्हें अपने सपनों को पूरा करना होता है, वो कभी नहीं रुकते।‘ अगर एक्ट्रेस की इस पोस्ट को देखा जाए तो इस पोस्ट में वह पूरी तरह से हौसले से लबरेज लग रही थीं। जिंदगी के प्रति उनका पॉजिटिव माइंडसेट साफ झलक रहा था। लेकिन फिर कुछ घंटे बाद ही उनका इस तरह से अपने जीवन को खत्म कर लेना वाकई हैरान करने वाली बात है। उनके फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा था की वो अब दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ गई हैं। वहीं पुराने पोस्ट से भी वह बड़ी जिंदा दिल नजर आती हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दें की तुनिषा शर्मा ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। और वह इन दिनों अली बाबा दास्तान -ए- काबुल' लीड रोल प्ले कर रही थी। इसके अलावा उनके द्वारा किए गए सीरियल्स में चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पूंछवाला, भारत के वीर पुत्र- महाराणा प्रताप, शेर-ए-पंजाब- महाराजा रणजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभान अल्लाह जैसे कई शोज शामिल हैं। इसके साथ ही तुनिषा ने फितूर, दबंग 3, बार-बार देखो और कहानी 3 जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review