आज का इतिहास 7 अप्रैल
7 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- फ्रांस ने 1509 में वेनिस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- ब्रिटिश रसायनशास्त्री जॉन वाॅकर ने 1827 में माचिस की बिक्री शुरु की।
- बाबेरियन सोवियत गणराज्य की 1919 में स्थापना।
- क्रांतिकारी नेता सनयात सेन 1921 में चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने।
- इटली ने 1939 में दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अल्बानिया पर कब्जा किया।
- बुकर टी वाशिंगटन 1940 में अमेरिकी डाकटिकट पर छपने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने।
- सीरिया को 1946 में फ्रांस से आजादी मिली।
- संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य मामलों की एजेंसी विश्व स्वास्थ्य संगठन की 1948 में स्थापना हुई इसीलिए आज के दिन को “विश्व स्वास्थ्य दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
- अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में 1969 में इंटरनेट का जन्म।
- विश्व स्वास्थ्य दिवस को 1998 से “महिला चिकित्सा दिवस” के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा।
- ब्राजील से 2000 में विश्व के सबसे छोटे अख़बार ‘योर आनर’ का प्रकाशन प्रारम्भ।
7 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
- अंग्रेज़ विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थॉमस हिल ग्रीन का 1836 में जन्म हुआ।
- पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि कश्मीरी लाल ज़ाकिर का 1919 में जन्म हुआ।
- प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर का 1920 में जन्म हुआ।
- क्यूबाई संगीतकार (वाटरमेलन मैन) माँगो सैंटामारिया का 1922 में जन्म हुआ।
- अभिनेता जितेंद्र का 1942 में जन्म हुआ।
7 अप्रैल को हुए निधन
- 2011 में प्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का निधन।
- 2014 में हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र वी. के. मूर्ति का निधन।
- अमेरिकी अभिनेता जियोफरे लेविस का 2015 में निधन।
7 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण दिवस
- गुड़ फ्राइडे
- विश्व स्वास्थ्य दिवस
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है
Write a Review