उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, कई घायल

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, कई घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में करीब छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त शक्तिफार्म के बसगर ग्रामसभा के करीब 60-70 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर उत्तमनगर स्थित गुरुद्वारे में दर्शन को जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

एनएच 74 पर यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। दुर्घटना के बाद श्रद्धालुओं की चीख-पुकार मच गई थी। सड़क हादसे के तुरंत बाद ही लोग दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद को दौड़ पड़े।  पुलिस के साथ मिलकर लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। 

घायलों के नाम…


1-भाग्यश्री पुत्री केवल निवासी किच्छा उम्र 14 वर्ष,
 2-महेंद्र सिंह पुत्र सरदार सिंह उम्र 60 वर्ष
 3-सुखविंदर कौर पुत्री जसवंत सिंह उम्र 23 वर्ष 
4-लक्ष्मी कौर पुत्री जसवंत सिंह 21 वर्ष
 5-अमृता कौर पत्नी संजय सिंह उम्र 20 वर्ष 
6-गुरदीप सिंह पुत्र गुरनाम सिंह उम्र 19 वर्ष 
7-परमजीत कौर पत्नी जोगिंदर सिंह उम्र 23 वर्ष 
8-मनजीत कोर
 9-जशन प्रीत उम्र 13 वर्ष
10-हरमिंदर  सिंह पुत्र जसवंत सिंह उम्र 7 वर्ष
11-सोनिया मंदिर पुत्री मनजीत 10 वर्ष 
12-कोमल पुत्री मनजीत उम्र 19 वर्ष 
13-दलजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह 10 वर्ष 
14-नमन पुत्र करतार सिंह उम्र की उम्र  14 वर्ष 
15-राज उम्र 27 वर्ष 
16-अमृत पुत्र बूटा सिंह 6 माह 
17-पूर्ण सिंह उम्र 50 वर्ष 18-गुरप्रीत पुत्र करनाल उम्र 10 वर्ष 19-सोना सिंह पुत्र गुरप्रीत उम्र 25 वर्ष
20- पिंकी पुत्री सतनाम उम्र 22 वर्ष 
21-परमजीत पत्नी जसवंत सिंह 30 वर्ष 
22-रमन कॉल पुत्री जसवंत सिंह उम्र 6 वर्ष

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram