मेरठ विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: सलारपुर–जलालपुर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त

मेरठ विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: सलारपुर–जलालपुर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने सोमवार को अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गंगानगर क्षेत्र के सलारपुर–जलालपुर, मवाना रोड पर विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। यह कॉलोनी लगभग 3900 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना ले–आउट स्वीकृति और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के विकसित की जा रही थी।

प्राधिकरण के अनुसार, हरीओम अग्रवाल पुत्र जयप्रकाश अग्रवाल व रणवीर समेत अन्य लोगों द्वारा खसरा संख्या 322 से 327 पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। एमडीए ने इस मामले में उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत 23 जनवरी 2025 को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया था।

सोमवार (01 दिसंबर 2025) को प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर वहां बनाए गए विकास कार्यों—

  • डब्ल्यूबीएम सड़क,
  • सीवर लाइन,
  • बाउंड्री वॉल आदि—

को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन प्रभारी अधिकारी, सभी उप-प्रभारी प्रवर्तन, प्रवर्तन खंड का स्टाफ और सचल दस्ता मौके पर मौजूद रहा। प्राधिकरण ने कहा कि बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करना दंडनीय अपराध है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram