मेरठ विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: 30 हजार वर्ग मीटर में बनी अवैध कॉलोनी ध्वस्त
मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनी पर मेरठ विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (MeDA) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। उपाध्यक्ष के निर्देशों पर प्राधिकरण की टीम ने थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के दिलावरा, रेलवे लाइन के निकट खसरा संख्या 472 पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। यहां लगभग 30,000 वर्ग मीटर भूमि पर बिना अनुमति कॉलोनी विकसित की जा रही थी।
सड़कों, नींव, निर्माणाधीन भवन और बाउंड्री वाल को किया गया ध्वस्त।
प्राधिकरण के अनुसार, भूमि स्वामियों श्री हरित दीक्षित और श्री चमन सिंह द्वारा बिना स्वीकृत नक्शे और बिना विकास अनुमति के अवैध रूप से प्लॉट काटने, सड़कें बनाने, निर्माण कार्य करने और बाउण्ड्री वाल खड़ी करने की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत कार्यवाही शुरू की गई थी। जांच और आदेश पारित होने के बाद 12 दिसंबर 2025 को ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान कॉलोनी के अंदर बनी सड़कें, प्लॉटों की नींव, निर्माणाधीन भवन और अन्य विकास कार्यों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इस अभियान में जोन-सी के जोनल अधिकारी, उप-प्रभारी प्रवर्तन, प्रवर्तन टीम तथा सुरक्षा कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मेरठ विकास प्राधिकरण ने फिर दोहराया कि शहर में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का विकास कार्य मान्य नहीं होगा और भविष्य में भी ऐसी अवैध कॉलोनियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review