आज का इतिहास 9 फरवरी
9 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- स्वतंत्र देश बनने के लिए जमैका ने 1962 में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
- पोलैंड और रूस के बीच 1667 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
- आस्ट्रिया ने 1788 में रूस के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
- आस्ट्रिया और फ्रांस ने 1801 में लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये
- भारत में 1931 में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।
- लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर ब्रिटिश सेना ने 1941 में कब्जा किया।
- 1951 में स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।
- “अपोलो 14 मिशन” 1971 में चांद से पृथ्वी पर लौटा।
- अफ्रीकी देश नाइजीरिया में 1979 में संविधान बदला गया।
- लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए 1991 में मतदान किया।
- निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘एलिजाबेथ’ 1999 को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की गई।
9 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
- ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी परिमार्जन नेगी का 1993 में जन्म हुआ।
- फ़िल्म अभिनेता राहुल रॉय का 1968 में जन्म हुआ।
- प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का 1922 में जन्म हुआ।
- भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ श्याम चरण गुप्ता का 1945 में जन्म हुआ।
- अभिनेत्री अमृता सिंह का 1958 में जन्म हुआ।
- अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का 1984 में जन्म हुआ।
- मशहूर लेखक विष्णु खरे का 1940 को जन्म हुआ।
- राजनीतिज्ञ अब्दुल रहमान अंतुले का 1929 में जन्म हुआ।
9 फ़रवरी को हुए निधन
- 1760 में मराठा सेनापति दत्ताजी शिन्दे का निधन।
- 1984 में ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का निधन।
- 1899 में स्वतंत्रता सेनानी बालकृष्ण चापेकर का निधन।
- 2006 में भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री नादिरा का निधन।
- 2008 में कुष्ठरोगियों के देवता तथा महान सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे का निधन।
- 2012 में भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ओ. पी. दत्ता का निधन।
- 2016 में नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन
9 फरवरी के महत्वपूर्ण दिवस
- चॉकलेट डे
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review