रेहड़ी पटरी वालों का दर्द समझ योगी सरकार ने दिए ये निर्देश, हटाने से पहले दुकानदार से होगी बात

रेहड़ी पटरी वालों का दर्द समझ योगी सरकार ने दिए ये निर्देश, हटाने से पहले दुकानदार से होगी बात

लखनऊ: पटरी दुकानदारों के उत्पीड़न की शिकायतों को देखते हुए सरकार ने तय किया है कि बहुत जरूरी होने पर ही पटरी दुकानदारों को स्थानांतरित किया जाएगा। ऐसा करने से पहले उनसे बातचीत भी की जाएगी। संयुक्त निदेशक स्थानीय निकाय गंगाराम गुप्ता ने इस संबंध में सभी नगर निकायों को निर्देश भेजा है।

उन्होंने कहा कि टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) का अध्यक्ष नगर आयुक्त व अधिशासी अधिकारी ही होंगे। किसी भी परिस्थिति में यह दायित्व अधीनस्थ को नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सर्वेक्षण के बाद ही पटरी दुकानदारों को प्रमाण पत्र जारी करने और पटरी दुकानदारों को बेदखली व स्थानांतरण संबंधी आंकड़े ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। शहर का मास्टर प्लान बनाने के लिए कमेटी में पटरी दुकानदार के प्रतिनिधियों को भी शामिल करने को कहा है।

टाउन प्लान में सभी वेंडिंग जोन स्पष्ट रूप से चिह्नित किए जाएंगे। वेंडिंग जोन का सीमांकन करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि रेलवे स्टेशन के पास उसकी जमीन को छोड़कर पार्क के करीब खाली जमीन व सामुदायिक केंद्र के पास इसे बनाया जाए। व्यवसाय के आधार पर पटरी दुकानदारों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram