आज का इतिहास 17 दिसंबर

आज का इतिहास 17 दिसंबर

17 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

  • मंगोल सम्राट तैमूरलंग ने 1398 में दिल्ली पर कब्जा किया।
  • मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां बेगम का निधन 1645 में हुआ।
  • फ्रांस ने 1777 में अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • मराठों और पुर्तग़ालियों के बीच लंबे संघर्ष के बाद 1779 में मराठा सरकार ने मित्रता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रदेश के कुछ गांवों का 12,000 रुपये का राजस्व क्षतिपूर्ति के तौर पर पुर्तग़ालियों को सौंप दिया था।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1803 में उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।
  • फ़्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने 1807 में मीलान का ऐतिहासिक आदेश जारी किया।
  • इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने 1902 में पहला रेडियो स्टेशन बनाया।
  • राइट बंधुओं ने 1903 में ‘द फ्लायर’ नामक विमान पहली बार उड़ाया था, 12 सेकेंड की इस उड़ान ने दुनिया में क्रांति ला दी थी।
  • उग्येन वांगचुक 1907 में भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।
  • पोलैंड के लिमानोव में आस्ट्रिया की सेना ने 1914 में रूसी सेना को पराजित किया।
  • तुर्की अधिकारियों ने 1914 में यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ दिया।
    तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने 1925 में एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये
  • भारत के एक प्रमुख क्रान्तिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी को 1927 में निर्धारित तिथि से दो दिन पूर्व ब्रिटिश सरकार ने गोण्डा जेल में फाँसी दी ।
  • लाला लाजपत राय की हत्या का बदला लेने के लिए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने 1928 में उन पर लाठी चार्ज करने वाले सांडर्स की हत्या कर दी.
  • कोलकाता में ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की 1931 में स्थापना हुई।
  • बर्मा (अब म्यांमार) ने 1949 में साम्यवादी चीन को मान्यता दी
  • 1996 में नेशनल फुटबॉल लीग का शुभारंभ हुआ।
  • अमेरिकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने 1998 में ‘आपरेशन डेजर्ट फ़ाक्स’ के तहत इराक पर भारी बमबारी की।
  • भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को 2005 में सत्ता से हटाया गया

17 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि रहीम का जन्म 1556 में हुआ।
  • क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार सखाराम गणेश देउसकर का जन्म 1869 में हुआ।
  • भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश व भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति मुहम्मद हिदायतुल्लाह का जन्म 1905 में हुआ।
  • अमेरिकी इंजीनियर और शहरी योजनाकार एलन वूरीज़ का जन्म 1922 में हुआ।
  •  फ़िल्म अभिनेता जॉन अब्राहम का जन्म 1972 में हुआ।
  • लेखक, विचारक ललित शुक्ला का जन्म 1994 में हुआ।

17 दिसंबर को हुए निधन

  • मुग़ल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का निधन 1645 में हुआ।
  •  प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का निधन 1927 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया का निधन 1959 में हुआ।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram