टमाटर के बाद अब तेजी से बढ़ रहे लहसुन-अदरक के दाम

टमाटर के बाद अब तेजी से बढ़ रहे लहसुन-अदरक के दाम

टमाटर के दाम से लोग परेशान थे और अब लहसुन-अदरक के दाम ने लोगों को बड़ा झटका दे दिया है। अदरक की कीमतें 400 रूपये किलो पहुंच गई है और लहसुन 200 रूपये किलो हो गया है। ऐसे में अब टमाटर के बाद अदरक लहसुन भी लोगों की रसोई पर भारी पड़ने वाला है।

बाजार में अब एक किलो अदरक 300 से 400 रुपये तक बिक रहा है और थोड़ा बढ़िया अदरक 400 रूपये व अन्य 300 से 350 रूपये किलो तक बिक रहा है। मंडी के व्यापारियों का कहना है कि पहले जो अदरक का 60 किलो का बैग दो हजार से तीन हजार रूपये की कीमत पर बेचा जाता था, अब वह 10 हजार रूपये की कीमत को भी पार कर गया है।

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि अब सब्जी की टोकरी छोटी कर दी गई है। कभी लहसुन 50 किलो की बोरी ठेले पर लेकर निकलते थे वो अब सिर्फ एक-दो किलो ही लेकर निकल रहे हैं क्योंकि इसके खरीदान मुंह मोड़ने लगे हैं। अदरक पर भी महंगाई की मार है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि 50 रूपये में थोड़ा सा अदरक देने पर लोगों के चेहरे का भाव उतर जाता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram