7 फरवरी से 22 फरवरी तक इन राशियों के लोग रहें बहुत सतर्क...
बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में बुध बुद्धि, तर्क, संवाद व व्यापार के कारक माने गए हैं। बुध 07 फरवरी 2023 को राशि परिवर्तन करेंगे। बुध मकर राशि में 22 फरवरी तक विराजमान रहेंगे।
जानें बुध गोचर से किन राशियों को पहुंचेगा कष्ट...
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए बुध गोचर कष्टकारी साबित हो सकता है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। निवेश की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल कुछ समय के लिए टाल दें। पैसा डूब सकता है। वाणी व गुस्से पर काबू रखें।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों को बुध गोचर काल में पैसे उधार लेने व देने से बचना चाहिए। इस दौरान अपने राज किसी के साथ शेयर न करें। काम का बोझ महसूस होगा। सेहत खराब हो सकती है। नौकरीपेशा करने वाले वर्ग को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग को मुनाफा कम होगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्चाधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। रुपए-पैसे के मामले में अधिक सतर्कता बरतें क्योंकि धन अटक सकता है। किसी को अपशब्द न रहें। वाद-विवाद से बचें।
धनु राशि- धनु राशि वालों के शत्रु परेशान कर सकते हैं। पार्टनरशिप के काम में दिक्कत आएगी। करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। रोजगार की तलाश कर लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। रिश्तों में दिक्कत आ सकती है।
मकर राशि- बुध राशि परिवर्तन से मकर राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा में कष्ट संभव है। आर्थिक रूप से परेशानियां आएंगी। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। अपनों के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review