लगातार बच्चो को निगल रहा है ये खूनी नाला , 16 घंटे बाद मिली बच्ची की लाश

लगातार बच्चो को निगल रहा है ये खूनी नाला , 16 घंटे बाद मिली बच्ची की लाश

मेरठ। हादसों के लिए कुख्यात ओडियन के नाले ने एक और मासूम की जान ले ली। बुधवार को खेलते समय तीन साल की बच्ची नाले में गिर गई। सीसीटीवी फुटेज से घटना का पता चलने पर 16 घंटे बाद बच्ची का शव नाले से निकाला गया। शव का पोस्टमार्टम ना कराने को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया। वहीं, घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक ओडियन सिनेमा से कुछ दूरी पर ही प्रोविजन स्टोर संचालक ललित का परिवार रहता है। ललित की तीन साल की बेटी उर्वी बुधवार की शाम खेलते हुए घर के बाहर से लापता हो गई थी। पत्नी नेहा से विवाद के चलते ललित उस पर भी बच्ची को गायब करने का आरोप लगा रहा था। पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी थी। उधर, ब्रहस्पतिवार को आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। जिसमें खेलती हुई उर्वी ओडियन नाले में गिरती हुई दिखाई दी। जिसके बाद आनन-फानन में नगर निगम की जेसीबी बुलाई गई। पुलिस की मौजूदगी में लगभग डेढ़ घंटा नाले को खंगाला गया। कुछ देर बाद मासूम उर्वी की लाश नाले से बरामद हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए हंगामा भी किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह परिजनों को समझाया। उधर, घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। बताते चलें कि ओडियन नाले में गिरकर अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram