डीजे पर डांस करने से रोकने पर मनचलों ने बारात पर किया हमला

डीजे पर डांस करने से रोकने पर मनचलों ने बारात पर किया हमला

मेरठ।  भावनपुर थाना क्षेत्र में मनचलों ने एक बारात में जमकर कहर बरपाया। डीजे पर डांस करने का विरोध करने से गुस्साए मनचलों ने बारातियों और महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसमें महिला सहित कई लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है।

शास्त्रीनगर शेरगढ़ी निवासी मोहित ने बताया कि रुहासा निवासी उसके मामा उमेश की बारात भावनपुर थाना क्षेत्र के रेड कारपेट मंडप में गई थी।  सभी लोग बारात में डीजे पर नाच रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ मनचले बारात में दाखिल हो गए और महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे। जिसका विरोध करने पर दबंग मनचलों ने बारातियों पर हमला बोल दिया। हमले में मोहित और उसके पिता संजीत व बहन पूजा सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के चलते बारात में हड़कंप और मौके का फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गए। देर रात ही पीड़ितों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। उधर, पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram