Passport Portal:  ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल पांच दिनों के लिए बंद

Passport Portal:  ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल पांच दिनों के लिए बंद

- फिर से शेड्यूल किए जाएंगे सभी अपॉइंटमेंट 

नई दिल्ली। ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल पर अगले पांच दिनों तक कोई काम नहीं होगा। इस दौरान जारी किए गए सभी अपॉइंटमेंट फिर से शेड्यूल किए जाएंगे। सरकार ने कहा कि पासपोर्ट आवेदनों के लिए ऑनलाइन पोर्टल रखरखाव प्रकिया की वजह से अगले पांच दिनों के लिए बंद रहेगा। 

पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जारी एक नोट  में कहा गया, 'पासपोर्ट सेवा पोर्टल 29 अगस्त 2024, गुरुवार रात आठ बजे से 2 सितंबर, सोमवार सुबह छह बजे तक तकनीकी रखरखाव के लिए बंद रहेगा। इस नागरिकों और सभी पुलिस अधिकारियों के लिए सिस्टम उपलब्ध नहीं रहेगा। 30 अगस्त 2024 के लिए पहले से बुक की गई अपॉइंटमेंट को फिर से शेड्यूल किया जाएगा। इसकी सूचना आवेदकों को समय से पहले ही दे दी जाएगी।'

मामले में विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह एक आम और नियमित प्रक्रिया है। अपॉइंटमेंट को फिर से शेड्यूल करने के लिए हमारे पास हमेशा औचक योजना होती है। सार्वजनिक केन्द्रित सेवा (जैसे पासपोर्ट सेवा केंद्र) के लिए रखरखाव की योजना हमेशा पहले से बनाई जाती है, ताकि जनता को परेशानी न हो। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram