Mathura: मथुरा में पीएसी जवान की गोली लगने से मौत
- शाही मस्जिद की सुरक्षा में तैनात था जवान
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह पर तैनात पीएसी जवान की गोली लगने से मौत हो गई। थाना रिफाइनरी क्षेत्र स्थित रांची बांगर में बने पीएसी कैंप में जवान का शव मिला। हालांकि साथी जवान घायल को अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक रांची बांगर में पीएसी कैंप में 15वीं वाहिनी आगरा की एक यूनिट रहती है। यह श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा में तैनात है। इसी कैंप पर नोएडा के भट्टा पारसौल निवासी जवान सुधीर मलिक को गोली लगी है।
सोमवार देर रात 2 बजे से मंगलवार सुबह 10 बजे तक ड्यूटी के लिए पीएसी जवानों का एक दल कैंप जाने के लिए रवाना हो रहा था। इसी दौरान सुधीर ने साथियों से अपनी बैरक से कुछ सामान लाने की बात कहकर चला गया। सुधीर बैरक में पहुंचा कि उसके कुछ देर बाद ही तेज आवाज आई। आवाज सुनकर मौके पर साथी जवान पहुंचे तो वहां सुधीर लहूलुहान हालत में पड़ा था। बेड पर उसे इस हालत में देखते ही साथी जवानों में हड़कंप मच गया।
साथी जवान जब बैरक में पहुंचे तो वहां सुधीर अपने बिस्तर पर आधा लेटा था। सिर से खून निकल रहा था। इसके बाद दल नायक अमर सिंह, पीएसी जवान रॉबिन, अरविंद सिंह, दीपू चौधरी, रामवीर सुधीर को लेकर जिला अस्पताल ले कर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर एचएन प्रभाकर ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया।
हादसा या आत्महत्या
पीएसी के जवान सुधीर मलिक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। मौके पर मौजूद हालात मौत की वजह स्पष्ट नहीं कर रहे कि सुधीर ने आत्महत्या की या अचानक गोली चलने से हादसा हुआ। एसपी सिटी अरविंद कुमार सिंह ने कहा- रात के डेढ़ बजे के करीब हमें सूचना मिली थी। हमने हॉस्पिटल से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। एविडेंस कलेक्ट किए गए हैं। फिलहाल, केस सुसाइड का प्रतीत होता है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review