9 महीने से लिफ्ट मांग कर ये विदेशी महिलाएं कर रही हैं पौंराणिक शहरों की यात्रा, सोमवार को तपोभूमि चित्रकूट पहुंचीं
भारत सांस्कृतिक रूप से दुनिया के बेहद खूबसूरत देशों में से एक माना जाता है। यह अपनी विविधता, आध्यात्मिकता और हजारों वर्षों की सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। अतिथि देवो भव की भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर भारत भ्रमण पर आईं दो इजराइली महिला टूरिस्ट सोमवार को भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचीं। इनकी यात्रा की सबसे खास और खूबसूरत बात यह है कि करीब 9 महीने से ये दोनों विदेशी महिलाएं लोगों से लिफ्ट मांगते हुए भारत के कई पौंराणिक शहरों की यात्रा करते हुए चित्रकूट पहुंची हैं।
भारत पहुंचने के बाद दोनों मेहमानों ने देश के पौराणिक तीर्थों को घूमने के लिए नायाब तरीका अपनाया हुआ है। लोगों से लिफ्ट मांगते हुए दोनों महिलाएं बीते 9 महीने में गोरखपुर, बनारस, मथुरा,आगरा आदि घूमते हुए चित्रकूट पहुंची हैं। चित्रकूट पहुंचने के बाद दोनों महिलाओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी भी लगाई। गंगा आरती देखने के बाद रामघाट में भगवान ब्रह्मा द्वारा स्थापित प्राचीन शिवलिंग स्वामी मतगयेंद्रनाथ का दर्शन और पूजन भी किया। साथ ही कामदगिरि पर्वत की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। इसके बाद दोनों महिलाओं ने डॉ. राम मनोहर लोहिया द्वारा चित्रकूट में शुरू कराई गई राष्ट्रीय रामायण मेला के 18 फरवरी से होने जा रहे 50वें महोत्सव की चल रही तैयारियों को भी देखा।
इजराइल से आयीं अवीव और जूडिक ने भारत भ्रमण के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि टूरिस्ट की दृष्टि से भारत से अच्छा दूसरा कोई देश नहीं है। यहां मेहमानों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। भारत दुनियाभर में अपनी विविध संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। भारत में कई ऐतिहासिक स्थल हैं जिनकी वास्तुकला आंखों को खुश कर देती है। बताया कि पिछले 9 महीने से वह दोनों, लोगों से लिफ्ट मांग कर यात्रा कर रहीं है। पूरी यात्रा में उन्हें कहीं असुरक्षा और असुविधा का सामना नहीं करना पडा। बताया कि चित्रकूट में उन्हे अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का अहसास हुआ है। बताया कि चित्रकूट से वह खजुराहो जाएंगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है
Write a Review