टीवी की बहू से ग्लैमरस डीवा तक का हिना खान का सफर

टीवी की बहू से ग्लैमरस डीवा तक का हिना खान का सफर

आज भी हिना खान को फैंस स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अक्षरा के नाम से बुलाते हैं। हिना खान अब टीवी से निकलकर फिल्मों और वेब सीरीज करने में व्यस्त हैं। दो अक्टूबर को हिना 34 साल की हो गई हैं। इस मौके पर बताते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

B’day Special: ‘बिग बॉस’ ने बदल दी हिना खान की किस्मत, टीवी की बहू से बन गईं ग्लैमरस डीवा

हिना खान अपनी बहू की इमेज तोड़ना चाहती थीं। ऐसे में कई साल यह रोल करने के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया और उसके बाद वह ‘बिग बॉस 11’ में नजर आईं।

B’day Special: ‘बिग बॉस’ ने बदल दी हिना खान की किस्मत, टीवी की बहू से बन गईं ग्लैमरस डीवा

यहां फैंस ने उन्हें बिल्कुल अलग रूप में देखा। शो में उनके कमाल के फैंशन सेंस ने सभी को प्रभावित किया। वह करीब 100 नाइट सूट ले गई थीं। इसकी भी चर्चा रही।

B’day Special: ‘बिग बॉस’ ने बदल दी हिना खान की किस्मत, टीवी की बहू से बन गईं ग्लैमरस डीवा

‘बिग बॉस’ के घर में हिना खान हमेशा स्टैंड लेती हुई देखी गईं। हालांकि वह विवादों में भी रहीं जब उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि साउथ में हीरोइन की साड़ी में पेट के पास फैट देखना पसंद करते हैं। इसके बाद साउथ की कई हीरोइनों ने उन पर निशाना साधा।

B’day Special: ‘बिग बॉस’ ने बदल दी हिना खान की किस्मत, टीवी की बहू से बन गईं ग्लैमरस डीवा

अर्शी खान से झगड़ा हो या शिल्पा शिंदे का मजाक बनाना, हिना खान को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। वह शो तो नहीं जीत सकीं लेकिन इसके बाद से उनके करियर ने जबरदस्त छलांग मारी।

B’day Special: ‘बिग बॉस’ ने बदल दी हिना खान की किस्मत, टीवी की बहू से बन गईं ग्लैमरस डीवा

‘बिग बॉस’ के बाद वह अलग-अलग किरदार निभाते हुए दिखीं। ‘कसौटी जिंदगी के 2’ में उन्होंने कोमोलिका का निगटिव किरदार किया। इसक अलावा रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘बारिश’ में दिखीं।

B’day Special: ‘बिग बॉस’ ने बदल दी हिना खान की किस्मत, टीवी की बहू से बन गईं ग्लैमरस डीवा

हिना खान ने ओटीटी पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वह वेब सीरीज ‘डैमेज्ड 2’ में नजर आईं।

B’day Special: ‘बिग बॉस’ ने बदल दी हिना खान की किस्मत, टीवी की बहू से बन गईं ग्लैमरस डीवा

वह बॉलीवुड में डेब्यू भी कर चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म 2020 में ‘हैक्ड’ आई थी। इसके बाद वह ‘अनलॉक’, ‘विशलिस्ट’ और ‘लाइन्स’ में काम कर चुकी हैं।

B’day Special: ‘बिग बॉस’ ने बदल दी हिना खान की किस्मत, टीवी की बहू से बन गईं ग्लैमरस डीवा

हिना बहुत अच्छा गाती भी हैं। उन्होंने 2008 में ‘इंडियन आइडल’ में ऑडीशन दिया था और वह टॉप 30 में चुनी गई थीं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram