2023 में ये पांच Cryptocurrency दिला सकती हैं बड़ा रिटर्न, सोच समझ कर करें इन्वेस्ट
पिछले कुछ महीनों में Crypto मार्केट ने बडे़ उतार-चढ़ाव देखे हैं। निवेशक क्रिप्टो को लेकर दुविधा में हैं। ऐसे में कुछ ऑप्शंस हैं जो आने वाले साल में फायदे का सौदा बन सकती हैं। अगर आप भी एक क्रिप्टो निवेशक हैं और 2023 में क्रिप्टो में किस्मत आजमाना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है।
Cardano
कार्डानो भी एक स्टेबल क्रिप्टो ऑप्शन माना जाता है। यह इस वक्त सबसे तेजी से ग्रो करने वाली क्रिप्टोकरेंसीज में से एक है। इसका खास फीचर है इसको माइन करने में ज्यादा एनर्जी का इस्तेमाल नहीं होता है। कम कीमत में निवेश विकल्पों के लिहाज से यह एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है।
Dogecoin
Dogecoin की कीमत एकदम से उछाल पर आ गई है। अक्टूबर के अंत में एलन मस्क ने जब से ट्विटर को अपने अधिकार में किया है, तब से ही टोकन में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। यहां पर इसकी संभावना भी है कि एलन मस्क आने वाले दिनों में डॉजकॉइन को ट्विटर के लिए पेमेंट ऑप्शन के रूप में भी जोड़ सकते हैं। इसलिए इस टोकन में बड़े मुनाफे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। यह बिटकॉइन को पछाड़ने का दम रखता है।
Dash 2 Trade
यह ERC-20 वेंचर है जिसे D2T भी कहा जाता है। यह क्रिप्टो ट्रेडर्स को कई तरह के ट्रेडिंग टूल्स उपलब्ध करवाता है। इसका पहला और दूसरा प्रीसेल फेज काफी शानदार रहा है, जिसमें से दूसरा प्रीसेल फेज अभी भी जारी है। जल्द ही यह तीसरे राउंड में एंटर करेगा इसलिए लोग जल्दी से इसको खरीद रहे हैं।
IMPT
यह एक नया टोकन है लेकिन इसने क्रिप्टो मार्केट में अपनी एक पहचान स्थापित कर ली है। इसकी यूनीक एप्लीकेशन की बदौलत यह पॉपुलर डिजिटल करेंसी में शामिल है।
RobotEra
RobotEra प्राथमिक रूप से इमर्सिव सेटिंग्स पर केंद्रित एक मेटावर्स प्लेटफॉर्म है। यह एक मुफ्त वर्चुअल वर्ल्ड है जिसमें आप जमीन खरीदने के साथ साथ इस पर कुछ बना भी सकते हैं। कई मायनों में यह Decentraland और The Sandbox जैसा है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review