प्रधानमंत्री से पहले योगी जाएंगे जेवर,अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तैयारी का लेने जायज़ा ।

प्रधानमंत्री से पहले योगी जाएंगे जेवर,अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तैयारी का लेने जायज़ा ।

उत्तर प्रदेश .मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 23 नवंबर को जेवर जाने वाले हैं. उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में बनने वाले नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 23 नवंबर को जेवर पहुंचने वाले हैं.

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करने वाले हैं. इसी के मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने जेवर आएंगे.

जेवर एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा जिसका क्षेत्रफल 6200 हेक्टयर होगा. उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और यह एयरपोर्ट राज्य में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की एक प्रमुख परियोजना है. इसी लिए आगामी चुनाव से पहले राज्य सरकार इस काम में जोर-शोर से जुटी है.

इससे पहले उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और गौतम बुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह और जिले के अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की. अधिकारियों ने बताया कि बैठक में जिलाधिकारी सुहास एल यतिराज, पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, संयुक्त आयुक्त लव कुमार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरुण वीर सिंह, परियोजना के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया समेत अन्य लोग शामिल हुए.
जिला सूचना अधिकारी राकेश सिंह चौहान ने बताया, ‘मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी कार्य योजना को अंतिम रूप देने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कार्यक्रम योजना के अनुसार आयोजित किया जाए. उन्होंने कार्यक्रम स्थल के पास एक हेलीपैड, भूमि पूजन समारोह और जनसभा की तैयारियों की भी समीक्षा की.’
बता दें कि जेवर एयरपोर्ट की अहमीयत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके ऐलान के साथ गौतम बुद्ध नगर में योजना और परियोजनाओं की बाढ़ सी आ गई है. एयरपोर्ट के चलते ही तीन नए शहर बस रहे हैं. हवाई के साथ ही रेल और रोड कनेक्टिविटी का बड़ा हब बनने जा रहा है. यहां बनने जा रहा लॉजिस्टिक और वेयर हाउस हब दिल्ली-एनसीआर के साथ ही यूपी वेस्ट के लिए वरदान साबित होगा. डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से लेकर गंगा एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल, यमुना और दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे डायरेक्ट या इनडायरेक्ट तौर पर जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेंगे.
किसी भी शहर और दिशा से जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसका खास ख्याल रखा गया है. यमुना एक्सप्रेसवे से एलिवेटेड सड़क सीधे एयरपोर्ट तक जाएगी. बल्लभगढ़ से बाईपास बनाकर दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा. गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. इसी तरह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को भी यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़कर वाहनों को जेवर एयरपोर्ट का रास्ता दिया जाएगा. वेस्ट यूपी के शहरों को सीधे एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की मदद लेकर बुलंदशहर से एक नई सड़क तैयार की जाएगी.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram