AU Recruitment 2022: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 15 पदो की निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Allahabad University Assistant Professor Recruitment 2022: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) में यदि आप पढ़ने का नही पढ़ाने का रखते हैं सौख तो यह समय आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। AU में
असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का आपके पास सुनहरा अवसर है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सदनलाल सांवलदास खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज (SSKGDC) एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय कॉलेज (SPMGDC) में प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाला है। इन दोनों कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्रिंसिपल प्रोफेसर के कुल 15 पद की भर्ती के दो अलग अलग विज्ञापन जारी किए गए हैं। ध्यान दें उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में आवेदन देना होगा।
सदनलाल सवालदास खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज हेतु आवेदन प्रक्रिया
बता दें सदनलाल सवालदास खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में (SSKGDC) कुल 9 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की जानी है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन पत्र कॉलेज के आधिकारिक वेबसाइट sskhannagirlsdc.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 सितम्बर तक चलेगी।
इसमें अर्थशास्त्र, शिक्षा, हिंदी, म्यूजिक, फिलॉस्फी, अंग्रेजी और जूलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद की भर्ती निकली हुई है।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय कॉलेज हेतु आवेदन प्रक्रिया
वहीं दूसरी कॉलेज श्यामा प्रसाद मुखर्जी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 5 एवं प्रोफेसर के 1 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगए गए हैं। इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करके भरा जा सकता है। इसमें जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, संस्कृत, वनस्पति विज्ञान और प्राचीन इतिहास के कुल पांच पोस्ट की भर्ती निकली हुई है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review