उत्तराखंड में हादसा: अल्मोड़ा-भवाली हाईवे में चलती कार पर गिरा बोल्डर, 1 की मौत, 3 घायल

उत्तराखंड में हादसा: अल्मोड़ा-भवाली हाईवे में चलती कार पर गिरा बोल्डर, 1 की मौत, 3 घायल

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश आफत बन कर बरस रही है। शनिवार को अल्मोड़ा-भवाली नेशनल हाईवे में पर्यटकों की कार पर पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई है, जबकि कार सवार अन्य तीन लोग गंभीर से घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के शिकार हुए सभी पर्यटक यूपी के मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। कार में सवार होकर चारों लोग मुरादाबाद से कैंची धाम के दर्शन के लिए आए थे। कैंची धाम में दर्शन के बाद घूमने के लिए खैरना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कैंची से 2 किमी आगे पाडली की ओर पहाड़ी से एक विशालकाय बोल्डर कार संख्या- यूपी 21 सीयू-7632 के ऊपर गिर गया। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है पुलिस ने तत्काल घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें पास के खैरना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस हादसे में ड्राइवर जतिन दिवाकर की मौत हो गई। जबकि प्रवीण चौधरी, अभय चौधरी, अक्षय राज घायल हो गए। शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram