बिग बॉस 16 में ये कंटेस्टेंट्स होगा विनर, उर्फी जावेद ने दिए संकेत

बिग बॉस 16 में  ये कंटेस्टेंट्स होगा विनर, उर्फी जावेद ने दिए संकेत

सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के समापन में अभी काफी वक्त बचा हुआ है। लेकिन इसमें विजय होने या विनर बनने के लिए कंटेस्टेंट्स में गलाकाट प्रतियोगिता भी चल रही है। बिग बॉस हाउस के मेंबर्स एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री की सेंसेशन उर्फी जावेद ने बिग बॉस 16 विनर (Bigg Boss 16 Winner) की घोषणा कर दी है। उर्फी के इस कमेंट के बाद बिग बॉस फैंस में खलबली मच गई है। उर्फी ने जिस कंटेस्टेंट को विनर बताया है, उनके फैंस तो खुश हैं लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स के फैंस इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं। उर्फी ने किसे बिग बॉस सीजन 16 का विनर बताया है, हम आपको बताते हैं।

अपने बोल्ड फैशन को लेकर हमेशा कंट्रोवर्सी में रहने वाली बॉलीवुड सेंसेशन उर्फी जावेद ने बिग बॉस 16 विनर की अनाउंसमेंट कर दी है। उर्फी जावेद का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उर्फी जावेद के नाम से ट्वीट किया गया है जिसमें लिखा है, 'जहां से मैंने बिग बॉस 16 देखना शुरू किया है, मुझे प्रियंका चाहर चौधरी विनर बनती दिख रही है।' ट्विटर पर इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया है। हालांकि इस अकाउंट के बारे में रोचक बात ये है कि यह ट्विटर अकाउंट उर्फी का पर्सनल अकाउंट नहीं है। यह उनके फैन क्लब वाला अकाउंट है। उर्फी जावेद केवल इंस्टाग्राम अकाउंट हैंडल करती हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 16 को टीवी पर आते 7 हफ्ते का समय गुजर चुका है। ऐसे में अब बिग बॉस 16 के विनर को लेकर कयास भी लगने लगे हैं। हाल ही में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान ने अपनी राय बिग बॉस सीजन 16 के कंटेस्टेंट्स के लिए बताई थी। अर्शी के मुताबिक अब्दु रोजिक और अर्चना गौतम इस बार शो में अच्छा कर रहे हैं। जहां तक बात प्रियंका चाहर चौधरी की है, उनको भी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जाता है। ऐसे में फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि बिग बॉस 16 का विनर कौन बनने वाला है। लेकिन उर्फी जावेद ने प्रियंका का नाम लेकर खलबली मचा दी है। उर्फी अक्सर अपने बोल्ड फैशन के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनके एक रीमिक्स गाने 'हाय हाय ये मजबूरी' को लेकर भी कंट्रोवर्सी हुई थी।बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो आज के अपकमिंग एपिसोड में शालीन भनोट और एमसी स्टेन की क्लास सलमान खान लगाने वाले हैं। हाल ही में शालीन और एमसी का झगड़ा शो में देखने को मिला था। सलमान इस पर नाराज हैं और शो में आज दोनों की क्लास लगने वाली है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram