परिनिधि हुई 33 की ,अपनी आने वाली फिल्म को बताया बर्थडे गिफ्ट |
मुंबई। परिणीति चोपड़ा ने इस साल के अपने बर्थडे को बताया बहुत खास, उन्होंने अपनी फिल्म को अपना 'सबसे बड़ा उपहार' कहा है क्योंकि उन्हें उनकी फिल्मों के लिए सराहना मिली है। किसी अभिनेत्री को पिछले कुछ सालों में यह हासिल नहीं हुई थी। शुक्रवार को 33 साल की हो गईं परिणीति ने इस साल अपने सेलिब्रेशन के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मैं अभी नेपाल में हूं और मैं सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' की शूटिंग कर रही हूं। यह एक वकिर्ंग बर्थडे है और मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैंने इस साल बहुत शूटिंग और यात्रा की। यह वही है जिसकी मैंने कल्पना की थी, इसलिए यह एकदम सही है और मैं उत्साहित हूं।"

'द गर्ल ऑन द ट्रेन', 'साइना' और 'संदीप और पिंकी फरार' जैसी फिल्मों को मिली प्रतिक्रिया से अभिनेत्री बेहद खुश हैं। वह 2021 को अपने सबसे बड़े जन्मदिन के उपहार के रूप में टैग करती है।"मेरे बहुत से दोस्त और मेरा परिवार इस बात का मजाक उड़ा रहे हैं कि आप जन्मदिन के उपहार के रूप में क्या चाहते हैं .. मैं उन्हें बता रही हूं कि मुझे तोहफा पहले ही मिल गया है। 2021 मेरा जन्मदिन का तोहफा था।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे अपनी फिल्मों के लिए जिस तरह की प्रशंसा मिली, वो मुझे पिछले कुछ सालों में नहीं मिली, यह मेरे लिए सबसे बड़ा जन्मदिन रहा, इसलिए मुझे पहले से ही लगता है कि वर्क फ्रंट पर, मैं एक महान जगह पर हूं। ..हम पिछले दो हफ्तों से नेपाल में शूटिंग कर रहे हैं। पहाड़ों के बीच में एक कामकाजी जन्मदिन ठीक वैसा ही है जैसा 2021 का जन्मदिन होना चाहिए। इसलिए मैं विनम्र और आभारी महसूस कर रही हूं।"

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review