यह है 3 रहस्यमयी गुफाएं, यहां आकर मिलती है अद्भुत शांति..
ऋषिकेश: ऋषिकेश पर्यटकों की पहली पसंद बन चुका है। एक वक्त था जब ये जगह सिर्फ धार्मिक पर्यटन के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर एक्टिविटीज समेत ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जहां ऋषिकेश ने अपनी अलग पहचान न बनाई हो। यूं तो आपको ऋषिकेश में स्थित कई पर्यटन स्थलों की जानकारी आसानी से मिल जाएगी, लेकिन हम आपको यहां स्थित तीन ऐसी रहस्यमयी गुफाओं के बारे में बताएंगे, जहां आज भी साधु-महात्मा ध्यान लगाए मिलते हैं।
इनमें से एक गुफा 3000 साल से भी ज्यादा पुरानी है। यह भी मान्यता है कि यह जगह भगवान राम के कुलगुरु ऋषि वशिष्ठ का निवास स्थल था। इसे वशिष्ठ गुफा के नाम से जाना जाता है, जो कि ऋषिकेश से करीब 22 किलोमीटर दूर है। गुफा के अंदर एक शिवलिंग भी है। कहा जाता है कि पहले यह गुफा आगे भी खुलती थी, लेकिन अब यह गुफा आगे से बंद कर दी गई है।
इसी तरह यहां स्थित एक गुफा को लोयल गुफा के रूप में जाना जाता है। इस गुफा में कैल्शियम और कार्बन से स्टोन फार्मेशन की गई कई आकृतियां हैं। जो कि प्राकृतिक रूप से बनी हैं। गुफा के भीतर भगवान गणेश, शिव, हाथी, जैलीफिश, सांप और नाग की आकृतियां बनी हैं।
नीलकंठ मंदिर के पैदल मार्ग पर झिलमिल गुफा स्थित है, यहां आने वाले लोगों को अद्भुत शांति का अहसास होता है। ऋषिकेश आने वाले पर्यटक त्रिवेणी घाट, रघुनाथ मंदिर, ऋषि कुंड, आस्था पथ, प्राचीन श्री भरत मंदिर, चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, वीरभद्र मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, वीरभद्र उत्खनन स्थल, जानकी सेतु, रामझूला, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, चौरासी कुटी, भूतनाथ मंदिर, हेंवल घाटी, नीलकंठ महादेव मंदिर, नरेंद्रनगर, कुंजापुरी मंदिर, शिवपुरी, कौडियाला और व्यासी घूमने जरूर आते हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review