Meerut: फलावदा में डीजे बजाने पर दो समुदाय में पथराव
- गांव में कई थानों की फोर्स तैनात, 12 लोगों पर एफआईआर
मेरठ। फलावदा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में सोमवार को शादी के एक दिन पहले डीजे बजाने को लेकर दो समुदाय में बवाल हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। फिर एक-दूसरे पर जमकर पथराव होने लगा। इसमें 6 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।
दो समुदाय का मामला होने के चलते सीओ सौरभ सिंह व थाना प्रभारी राजेश कुमार कांबोज के साथ फोर्स लेकर गांव पहुंचे। दो पक्षों ने एक-दूसर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
जानकारी के मुताबिक फलावदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के रहने वाले सचिन की सोमवार को शादी थी। उनकी बारात जानी थी। उससे पहले रविवार रात को रस्मों के दौरान सचिन के परिवार के लोगों ने घर में डीजे बजाया हुआ था। मोहल्ले के रहने वाले विशेष संप्रदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। इस बात पर दोनों पक्षों में बहस होने लगी। बीच में आकर मोहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया था। लेकिन, सुबह सब लोग जा रहे थे, तभी दोनों पक्षों में फिर से मारपीट होने लगी। इस बार बात इतनी बढ़ गई कि घंटों एक दूसरे पर जमकर पथराव होने लगा। गांव की सड़क ईंट पत्थर से पट गई।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दी तहरीर
पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। घटना के बाद जाटव समाज से हरिराम ने थाने में तहरीर देते हुए 12 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने दूसरे पक्ष पर पहले पथराव करने व जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाया।
वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि डीजे बजाने के दौरान एक युवक अर्द्ध नग्न अवस्था में उनके घर में घुस गया। घर की लड़की से छेड़खानी की। उसे पकड़ कर मोहल्ले के युवकों ने पीट दिया। वह जान बचाने के लिए बारात की भीड़ में घुस गया था। इसी दौरान बारातियों ने पथराव किया था।
फलावदा थाना प्रभारी राजेश कांबोज का कहना है कि 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review