Agnipath Scheme : महिला अग्निवीर के लिए आवेदन शुरु, जाने कब और कैसे करेंगे आवेदन

Agnipath Scheme : महिला अग्निवीर के लिए आवेदन शुरु, जाने कब और कैसे करेंगे आवेदन

इंडियन आर्मी (Indian Army) में अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत अग्निवीरों(Agniveers) की भर्तियां होना शुरू हो गई हैं। महिला अग्निवीर (Female Agniveer) की भर्ती के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहती हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन नियम और शर्तें पढ़कर आवेदन कर सकते हैं। Join Indian Army की ओर से महिला अग्निवीर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इस नोटिफिकेशन में रैलियों के स्थान और तारीखों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।
आवेदन करने का समय सीमा
महिला अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 07 सितंबर 2022 रखी गई है।
इस प्रकार करें आवेदन
महिला अग्निवीर भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट की होम पेज पर Latest Recruitment लिंक पर जाएं।
इसके बाद REGISTRATION OF WOMEN MILITARY POLICE RALLY WILL COMMENCE ON 09 AUG 2022 पर सेलेक्ट करें।
अब अपनी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट ले लें।

कहां और कब होगी रैलियां?
राज्यों के नाम हेड क्वाटर रैली की तारीख
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिले लखनऊ 30 नवंबर से 10 दिसंबर 2022
दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सभी जिले अंबाला 07 नवंबर से 10 नवंबर 2022
बिहार और झारखंड के सभी जिले दानापुर 20 अक्टूबर 2022
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी जिले जबलपुर 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2022 तक
राजस्थान के सभी जिले जयपुर 14 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 तक
दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले का आईआरओ दिल्ली 07 नवंबर से 11 नवंबर 2022 तक
कर्नाटक और केरल के सभी जिले बैंगलोर 01 नवंबर से 03 नवंबर 2022 तक
पंजाब, जम्मू और कश्मीर के सभी जिले जालंधर 07 दिसंबर से 10 दिसंबर 2022 तक
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सभी जिले चेन्नई 27 से 29 नवंबर 2022 तक
पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सभी जिले कोलकाता 19 दिसंबर 2022
महाराष्ट्र और गुजरात के सभी जिले पुणे 06 दिसंबर से 11 दिसंबर 2022
असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय पूर्वोत्तर राज्य सभी जिले शिलांग 25 अक्टूबर से 30 नवंबर 2022 तक
सरकारी नौकरी 2022 अलर्ट के लिए क्लिक करें
मुख्य सूचना
महिला अग्निवीरों को भी चार साल के लिए ही भर्ती किया जा रहा। चार साल बाद 25 फीसदी महिला अग्निवीरों को ही मिलिट्री पुलिस में परमानेंट ज्वाइन करेंगी। इस रैली के एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच भेजे जाएंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram