प्रेगनेंसी में इस विटामिन की नहीं होने चाहिए कमी...
हर गर्भवती महिला के लिए ये समय बहुत खास होता है, इस समय उसे अपना ख्याल रखने की बहुत जरूरत होती है। इस समय महिला के शरीर में बहुत से बदलाव होतें हैं जिनके चलते उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिला को अपने साथ साथ पेट में पल रहे बच्चे का भी ध्यान रखना पड़ता है।
कई दफा स्वस्थ्य डाइट न लेने की वजह से अधिकतर महिलाओं के शरीर में विटामिन व मिनरल्स की कमी हो जाती है। इस कमी को पूरा करने के लिए अक्सर डॉक्टर महिलाओं को विटामिन की सप्लीमेंट्स दवाएं देते हैं।आपको बता दें कि प्रेगनेंसी में अधिकतर महिलाओं को विटामिन डी की कमी होती है। आज हम आपको बताएंगे की इस अवस्था में किस तरह का फ़ूड लें कि विटामिन डी की कमी को पूरा कर सके आइए जानते हैं :-
उचित मात्रा में धूप लें
प्रेगनेंसी में विटामिन डी की कमी होने पर महिलाओं को दिन में एक घंटा धूप में अवश्य बैठना चाहिए। महिलाओं को सुबह के समय धूप में बैठने की आदत डालनी चाहिए। इससे उनको विटामिन डी की कमी पूरी होती है।
मशरूम विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत
मशरूम विटामिन डी को पूरा करने का एक मुख्य स्रोत होता है। लेकिन बाजार में कई तरह के मशरूम उपलब्ध है। मशरू की वैराइटी के आधार पर आपको इससे विटामिन डी की आपूर्ति होती है। इसके अलावा मशरूम में विटामिन बी 1, बी 2, बी 5 और कॉपर जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं।
रोज एक अंडे का सेवन करें
अंडे की जर्दी से आप विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकती हैं। इसको आप नियमित डाइट में शामिल कर सकती हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है।
गाय का दूध
आपको बता दें की गाय के दूध में विटामिन डी और कैल्शियम पाया जाता है। यदि आपको प्रेगनेंसी में विटामिन डी की कमी होती हैं तो महिलाओं को रोजाना एक गिलास दूध पीना चाहिए। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
साबुत अनाज
साबुत अनाज, ओट्स और दलिया को डाइट में शामिल करने से विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। इस तरह की डाइट से आपको पर्याप्त पोषण मिलता है और विटामिन की कमी तेजी से दूर होती है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review