Budaun Double Murder Case: बरेली से पकड़ा गया दूसरा आरोपी जावेद
- बच्चों की निर्मम हत्या का अब खुलेगा राज
बरेली। बदायूं जिले में मंगलवार की शाम को दो बच्चों की हत्या की सनसनीखेज वारदात के दूसरे आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया है। बदायूं पुलिस ने बरेली की बरादरी थाना पुलिस से सहयोग से सेटेलाइट चौराहे से पकड़ा है। पुलिस उसे बदायूं ले गई है। जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम था।
बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद वहां की बारादरी पुलिस चौकी में खुद को सरेंडर करने पहुंचा था इसके बाद वीडियो भी जारी किया।
वीडियो में एक युवक ऑटो में बैठा दिखाई दे रहा है। वह अपना नाम जावेद बता रहा है। वह कहता है कि उसने कुछ नहीं किया है। जो कुछ भी किया है, उसके बड़े भाई ने किया है। पुलिस जावेद से पूछताछ कर रही है।
आरोपी जावेद की लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगीं थीं। जावेद पर 25000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्याकांड की वजह का खुलासा हो सकेगा।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मंगलवार की शाम को मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर स्थित बाबा कॉलोनी में एक ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
ठेकेदार के मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के तीन घंटे के बाद पुलिस ने मौके से करीब दो किमी दूर घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई भी घायल हुए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review