एक लाख लोगों पर रोटी का संकट, नही बटा 25000 क्विंटल राशन
कोविड-19 के चलते हैं सरकार की तरफ से मुफ्त राशन वितरण अभियान के तहत बट रहे राशन से गरीब परिवारों को बहुत राहत थी परंतु प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना परवान नहीं चढ़ रही है। आलम यह है कि उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत के 250 से अधिक पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन खराब पड़ी है।इससे करीब 25000 क्विंटल से अधिक राशन नहीं बंटा है। इस कारण करीब एक लाख से अधिक राशन कार्डधारक के लिए परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। जिम्मेदार अफसर भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
वर्ष 2020 कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरूआत की थी। इसके तहत ही जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन के तहत प्रति सदस्य पांच किलो खाद्यान्न बांटा जाता है। इसमें तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल है।
जनपद के 403 राशन डीलरों के माध्यम इन जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। मगर, कुछ दिन से पीओएस मरीशों में खराबी के कारण खाद्यान्न का वितरण नहीं हो पा रहा है। जनपद में करीब 250 से अधिक राशन डीलरों की मशीनें खराब है। अब तक 25000 क्विंटल से अधिक राशन भी नहीं बंट पाया है। इसी कारण एक लाख से अधिक राशन कार्डधारकों को दुकानों से निराश लौटाया जा रहा है।
राशन कार्डधारक रामजानकी और फूलमती का कहना है कि परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। दोनों ही परिवार में पांच से छह सदस्य है। सभी राशन पर ही निर्भर है, राशन न मिलने की स्थिति में उनके सामने भूखमरी का संकट खड़ा हो गया है।पांच तारीख में राशन मिल जाता था, इस बार नहीं मिला। पहले दो दिन तो इधर-उधर से राशन लेकर काम चला लिया, लेकिन अब मुश्किलें बढ़ गई है
मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में आपूर्ति विभाग के अफसरों से वार्ता कर जल्द से जल्द राशन वितरण की व्यवस्था ठीक करने के लिए कहा गया है।
एक दिन पहले ही यहां पर तैनाती हुई है। राशन न मिलने की कुछ शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले को दिखवाया जा रहा है।
लखनऊ से मंगाई गई थी मशीनें
यह पीओएस मशीनें लखनऊ से मंगाई गई थी। खराब हुई 250 मशीनों में से 50 ऐसी है, जो ऑन ही नहीं होती। 150 मशीनों की बैटरी खराब है। 50 मशीनों के साथ चार्ज तक नहीं दिया गया।
राशन विक्रेता कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष सुधीर दांगी का कहना है कि इस समय जनपद में 250 से अधिक मशीन खराब है। इस कारण राशन डीलर राशन नहीं बांट पा रहे है।
इस संबंध में तहसील स्तर से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों को लिखित व मौखिक शिकायत कर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उधर, राशन डीलर राहुल खड़खड़ी, जाकिर माजरा, गजेंद्र जौनमाना, सुदेश कुमार बरवाला आदि का कहना है कि मशीनें खराब होने के कारण कार्डधारकों को राशन नहीं बांट पा रहे है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review