उत्तराखंड: CM धामी से मिलने के बाद हरदा ने अपना उपवास शुरू होने से पहले ही तोड़ा…

उत्तराखंड: CM धामी से मिलने के बाद हरदा ने अपना उपवास शुरू होने से पहले ही तोड़ा…

देहरादून: विधानसभा चुनाव निपटे अब अच्छा खासा वक्त बीत गया है। चुनावों के समय सारा फोकस पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर था। दोनों नेताओं पर अपनी अपनी पार्टी की जिम्मेदारी थी। वो बात अलग है कि सत्ता किसी एक को ही मिल सकती थी और ऐसा ही हुआ भी। बहरहाल सीएम धामी और हरदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार हरदा ने अपना प्रस्तावित उपवास सीएम धामी से एक बार मिलने के बाद ही रोक दिया है।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में स्थानीय नेतृत्व को समाप्त करने का आरोप स्थानीय प्रशासन पर लगाते हुए चेतावनी दी थी कि वह 18 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर उपवास करेंगे। ऐसे में वह मंगलवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मिले और जब बाहर आए तो पता चला कि उपवास स्थगित हो गया है।

जी हां, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मानें तो उनकी शिकायत पर मुख्यमंत्री धामी ने समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। जिसके बाद उन्होंने उपवास कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। हरदा के मुताबिक उन्हें आश्वस्त किया है कि इस वार्ता के बाद उन्हें हरिद्वार जिले के भीतर प्रभाव दिखाई देगा। गौरतलब है कि हरदा और उपवास का नाता कोई नया नहीं है। उनका विरोध करने का तरीका औरों से हटकर है। हालांकि ऐसा भी कई बार नहीं होता कि वह अपना उपवास समाप्त कर दें।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram