हरिद्वार: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

हरिद्वार: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

हरिद्वार: हरिद्वार के शिवालिक नगर में सिपाही की आंख फोड़ने के मामले में फरार चल रहे एक 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोच लिया। शुक्रवार सुबह सूचना मिले पर पुलिस बहादराबाद नहर पटरी पहुंची तो पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश ने पुलिसकर्मी के ऊपर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए।

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि घटना 8:30 बजे की है। सुबह बाइक पर सवार दो बदमाश हरिद्वार में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे थे। बहादराबाद में नहर पटरी पर चेतक पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ तो उन्होंने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने चेतक कर्मियों पर फायर झोंक दिया। मुठभेड़ की सूचना पर क्षेत्र की तत्काल घेराबंदी की गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसको अस्पताल भिजवाया गया है। एक बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा। उसकी तलाश की जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram